KBC 13 Registration Question No.3: यह रहा तीसरा सवाल, जवाब भेजने के लिए जानें क्या है प्रक्रिया

सोनी लिव ने सोशल मीडिया में तीसरे सवाल का वीडियो पोस्ट कर दिया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- सपनों की पहल को हमेशा एक ठोस नींव या बुनियाद की ज़रूरत होती है और इस नींव का पहला पत्थर है केबीसी का यह मंच।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:48 AM (IST)
KBC 13 Registration Question No.3: यह रहा तीसरा सवाल, जवाब भेजने के लिए जानें क्या है प्रक्रिया
Amitabh Bachchan asks third question. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीज़न में भाग लेने की प्रक्रिया का आग़ाज हो चुका है। अब तक दो सवाल पूछे जा चुके हैं और बुधवार 12 मई को तीसरे सवाल की बारी आ गयी। तीसरा सवाल काफ़ी दिलचस्प है और इसका जवाब भारतीय संस्कृति और धार्मिक मान्याताओं में छिपा है। इसका सही जवाब देकर आप केबीसी 13 में भाग लेने की दावेदारी मजबूत कर सकते हैं।

सही जवाब एसएमएस या सोनी लिव ऐप के ज़रिए दिये जा सकते हैं। चलिए, अब आपको बिना देर किये तीसरे सवाल के बारे में बता देते हैं, जिसका सही जवाब गुरुवार रात 9 बजे से पहले भेजना है। 

सोनी लिव ने सोशल मीडिया में तीसरे सवाल का वीडियो पोस्ट कर दिया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- सपनों की पहल को हमेशा एक ठोस नींव या बुनियाद की ज़रूरत होती है और इस नींव का पहला पत्थर है केबीसी का यह मंच। तो आइए, अपने सपनों को एक आधार दीजिए, हमारे आज के सवाल का जवाब देकर। 

सवाल नम्बर- 3: राम और कृष्ण इनमें से किस पौधे की दो प्रजातियां हैं?

जवाब के विकल्प:

A. बेल

B. सूरजमुखी

C. तुलसी

D. मेहंदी 

Here is the 3rd question of the #KBC13 registrations. Pls send in your answers before 9 PM tomorrow @SonyTV @SrBachchan pic.twitter.com/ZedfxOmc9V— SonyLIV (@SonyLIV) May 12, 2021

ऐसे भेज सकते हैं सही जवाब: 

अमिताभ ने वीडियो में सही जवाब भेजने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

1. सही जवाब आप सोनी लिव ऐप के जरिए दे सकते हैं। सोनी लिव ऐप अपने फोन में डाउनलोड कीजिए। इसके बाद अपना कॉन्टेक्ट नंबर, उम्र और जेंडर लिखर भेज दीजिए।

2. आप SMS के जरिए भी अपना जवाब दे सकते हैं। जवाब देने के लिए आप अपने मैसेज बॉक्स में KBC (स्पेस) सही जवाब (स्पेस) अपनी उम्र (स्पेस) अपना जेंडर टाइप कीजिए और 509093 पर भेज दीजिए।

इस सवाल का सही जवाब आपको आज रात 9 बजे से पहले भेजना होगा। सही जवाब देने वालों में से कम्प्यूटर द्वारा चुने गए लोगों को अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके आप यह भी जान सकते हैं कि हॉट सीट तक पहुंचने के लिए आपको कितने पड़ावों से गुज़रना होगा और उसके लिए क्या-क्या करना होगा-

यह भी पढ़ें: KBC 13: अमिताभ बच्चन ने बताये 'कौन बनेगा करोड़पति' के वो 4 अहम पड़ाव, जिनके बिना हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाएंगे

chat bot
आपका साथी