KBC 13 Registration Question 6 : ओलंपिक खेलों से जुड़े इस छठे सवाल का जवाब तो जानते ही होंगे आप

KBC 13 Registration Question 6 अगर इस सवाल का सही जवाब दे पाते हैं तो आपके सामने हॉट सीट तक पहुंचने के दरवाजे खुल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं उस सवाल के बारे में जो कि आज अमिताभ बच्चन ने पूछा है. यह सवाल ओलंपिक खेलों से जुड़ा हुआ है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 08:16 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 08:16 AM (IST)
KBC 13 Registration Question 6 : ओलंपिक खेलों से जुड़े इस छठे सवाल का जवाब तो जानते ही होंगे आप
image source: Sony liv Official Instagram account

नई दिल्ली, जेएनएन। देश का सबसे चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शो में रजिस्ट्रेशन के लिए छठा सवाल पूछ लिया है। KBC के 13वें सीजन की शुरूआत 10 मई को रात 9 बजे से हो चुकी है। अगर आपकी दिलचस्पी खेलों में है तो आप इस छठवें सवाल का जवाब बड़ी आसानी से दे कर, बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठ सकते हैं।

एक वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं कि, 'हम अपने सपनों के बारें में हमाशे भूत काल में बात करते हैं। जैसे मैं ऐसा सोचा करता था मैं ये करना चाहता था।इसे बदलते हैं और सपनों को वर्तमान काल में पूरा करने की कोशिश करते हैं।'

अब तक रजिस्ट्रेशन के लिए पांच सवाल पूछे जा चुके हैं और शनिवार को अमिताभ बच्चन ने छठा सवाल पूछा है। अगर आप इस सवाल का सही जवाब दे पाते हैं, तो आपके सामने हॉट सीट तक पहुंचने के दरवाजे खुल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं उस सवाल के बारे में जो कि आज अमिताभ बच्चन ने पूछा है. यह सवाल ओलंपिक खेलों से जुड़ा हुआ है।

सवाल- रैकेट खेलों में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय माहिला कौन थी?

A. ज्वाला गुट्टा

B. सानिया मिर्जा

C. साइना नेहवाल

D. पी वी सिंधू

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

फिलहाल, केबीसी सीजन 13 में जो लोग पहुंचना चाहते हैं, उन्हें चार पड़ावों से गुजरना होगा। पहला पड़ाव में  रजिस्ट्रेशन के बाद चुने गए प्रतियोगियों को एक टीम द्वारा कुछ नियमों के तहत शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरे पड़ाव में शॉर्टलिस्ट प्रतियोगियों से कुछ सवाल किए जाएंगे। अगर निर्धारित समय सीमा में प्रतियोगी सही जवाब दे पाते हैं, तो उन्हें अगले पड़ाव की ओर भेजा जाएगा।

तीसरे पड़ाव में प्रतियोगियों को अपना खुद से एक वीडियो बनाना होगा और उसे सोनी लिव ऐप पर अपलोड करना होगा। इसके बाद यानि आखिरी पड़ाव ऑनलाइन ऑडिशन है। इसमें अगर पास हो गए तो आप फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद आपके पास मौका होगा अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट तक पहुंचने का।

chat bot
आपका साथी