KBC Winner List: 'कौन बनेगा करोड़पति' के पहले सीजन से अब तक जानें करोड़पतियों की पूरी लिस्ट, इनमें कितनी महिलाएं रहीं विजेता

केबीसी 13 ने अपने 1000 एपिसोड पूरे किए हैं। इस खास मौके पर ​महानायक के दिल के सबसे करीब रहने वाली दो गर्ल्स उनके शो की शोभा बढ़ाने वाली हैं। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी श्वेता नंदा बच्चन और उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 12:59 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 12:59 PM (IST)
KBC Winner List: 'कौन बनेगा करोड़पति' के पहले सीजन से अब तक जानें करोड़पतियों की पूरी लिस्ट, इनमें कितनी महिलाएं रहीं विजेता
Photo Credit : Amitabh Bachchan Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 13: अमिताभ बच्चन होस्टेड क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इस शो ने लंबे वक्त से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई है। देश के कोने-कोने से कंटेस्टेंट भाग लेने आते हैं। वहीं केबीसी 13 ने अपने 1000 एपिसोड पूरे किए हैं। इस खास मौके पर ​ महानायक के दिल के सबसे करीब रहने वाली दो गर्ल्स उनके इस शो की शोभा बढ़ाने वाली हैं। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी फेवरेट गर्ल्स यानी उनकी बेटी श्वेता नंदा बच्चन और उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा है। ये दोनों ही शो पर बतौर गेस्ट बनकर आने वाली हैं। केबीसी ने अबतक न जानें कितने लोगों के मालामाल बनाया है। 1000 एपिसोड पूरे होने के इस खास मौके पर हम आपको अबतक के करोड़पतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी किस्मत केबीसी ने बदली है। तो यहां देखें पूरी लिस्ट...

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 13 की बात करें तो इस सीजन को अबतक तीन करोड़पति मिल चुके हैं। इस लिस्ट में पहना नाम हिमानी बुंदेला का आता है। वहीं दूसरे करोड़​पति बनें साहिल अहिरवार और तीसरे नंबर पर गीता सिंह गौड़ रही हैं।

अब सीजन 12 की बात करें तो इसमें दो महिलाएं करोड़पति बनीं थीं। पहली महिला आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा थीं। वहीं दूसरी महिला नाजिया नसीम एक कंपनी में मैनेजर हैं। दोनों ने एक-एक करोड़ रुपए जीते थे। दोनों महिलाओं ने अपने शानदार खेल से न सिर्फ दर्शकों को बल्कि बिग बी भी को काफी प्रभावित किया था।

करोड़पति के सीजन 11 में कई लोग को करोड़पति बने का मौका मिला। इस सीजन में पहले करोड़पति रहे बिहार के सनोज राज। सनोज ने बेहतरीन खेल दिखाया और 1 करोड़ रुपये जीते। वहीं सीजन की दूसरी करोड़पति रहीं महाराष्ट्र की बबीता ताड़े, जिन्होंने एक करोड़ रुपए की बड़ी रकम जीती। वहीं तीसरे नंबर पर फिर बिहार के गौतम कुमार झा रहे। आपको जानकर हैरानी होगी कि चौथे करोड़पति भी बिहार से रहे। बिहार के अजीत कुमार ने इतना बढ़िया गेम खेला कि अमिताभ बच्चन ने भी इनकी प्रशंसा की।

अब सीजन 10 की बात करें तो बिनीता जैन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस जीत हासिल की।

'कौन बनेगा करोड़पति' का 9वां सीजन को अनामिका मजूमदार ने अपने शानदार खेल से खास बना दिया था। अनामिका एक करोड़ रुपये जीतकर विजेता बनीं थीं।

'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 8 को दो सगे भाईयों अचिन और सार्थक नरूला ने 7 करोड़ रुपये की अविश्वसनीय धनराशि जीतकर इतिहास रच दिया था। ये दोनों भाई शो के पहले सबसे बड़ी रकम जीतने वाले कंटेस्टेंट बनें। इससे पहले सबसे ज्यादा पांच करोड़ की राशि जीतने का खिताब सुशील कुमार के पास था।

'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 7 में फिर से दो करोड़पति प्रतियोगी ताज मोहम्मद रंगरेज़ और फिरोज फातिमा ने एक-एक करोड़ रुपये जीते थे। ये शो काफी खास रहा था।

अब बात करते हैं केबीसी के सीजन 6 की। इस सीजन में शो को दो करोड़पति मनोज कुमार रैना और सुनमीत कौर साहनी मिले।

वहीं इस क्विज शो के पांचवे सीजन में कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार पांच करोड़ रुपये जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बने थे। इस रकम ने न सिर्फ उनकी बल्कि उनके पूरे परिवार की जिंदगी की बदलकर रख दी थी। वहीं अनिल कुमार सिन्हा इस सीजन में 1 करोड़ रुपये जीतने वाले दूसरे प्रतियोगी थे।

आपको बता दें कि केबीसी के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। वहीं इस सीजन में कोई भी विजेता नहीं बन सका था। वहीं चौथा सीजन राहत तसलीम ने एक रुपये जीतकर अपने नाम किया था।

इसके बाद साल 2005 में आए केबीसी के दूसरे सीजन में बृजेश द्विवेदी करोड़पति बने थे। वहीं केबीसी के पहले सीजन जोकि साल 2000-01 में आया था उसे भारतीय सिविल सेवा तैयारी कर रहे छात्र हर्षवर्धन नवाथे ने जीता था। हर्षवर्धन ने केबीसी सीज़न 1 में एक करोड़ रुपये जीतने वाले पहले व्यक्ति का खिताब हासिल किया था।

chat bot
आपका साथी