KBC Throwback: अगर इन चार सवालों के जवाब दे देते कंटेस्टेंट्स... तो मिलते 7-7 करोड़ रुपये, आपको पता है जवाब?

Kaun Banega Crorepati कौन बनेगा करोड़पति में एक सवाल का जवाब आपको करोड़पति बना सकता है। ऐसे में जानते हैं कि अभी तक एक करोड़ रुपये जीतने वाले लोगों से सात करोड़ रुपये के लिए कौन-कौन से सवाल पूछे गए थे और उनके जवाब क्या हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 03:50 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:36 AM (IST)
KBC Throwback: अगर इन चार सवालों के जवाब दे देते कंटेस्टेंट्स... तो मिलते 7-7 करोड़ रुपये, आपको पता है जवाब?
कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति शो के क्विज में कंटेस्टेंट के लिए हर एक सवाल जरुरी होता है। जैसे जैसे खेल आगे बढ़ता है, वैसे वैसे हर एक सवाल की कीमत भी बढ़ती जाती है। एक वक्त ऐसा आता है कि जब एक सवाल की कीमत करोड़ों में हो जाती है और उनका सही जवाब देने वाला शख्स एक जवाब से करोड़पति बन जाता है।

इसी तरह पिछले सीजन में चार लोगों से सात करोड़ रुपये की कीमत वाले सवाल भी पूछे गए थे, जिनका वो जवाब नहीं दे पाए थे, नहीं तो उन्हें 7 करोड़ रुपये मिलते। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद उन चार लोगों से सात करोड़ रुपये के लिए कौन-कौन से सवाल पूछे गए थे और उनके जवाब क्या हैं। वो सवाल, जिनके सही जवाब पर कंटेस्टेंट्स को मिलते सात करोड़ रुपये।

पहला सवाल- ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की बॉल पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का अपना सौंवा शतक पूरा किया था?

इसका सही जवाब है- गोगुमल किशनचंद। यह सवाल पिछले सीजन के पहले करोड़पति बने सरोज राज से पूछा गया था और वो एक करोड़ रुपये जीतकर शो से बाहर हुए थे।

दूसरा सवाल- इनमें से किस राज्य के सबसे ज्यादा राज्यपाल आगे जाकर भारत के राष्ट्रपति बने?'

इसका सही जवाब है- बिहार। यह सवाल पिछले सीजन में दूसरी करोड़पति बनीं अमरावती की रहने वाली बबीता ताड़े से पूछा गया था। बबीता ताड़े 1500 रुपये सैलरी में एक स्कूल में काम करती हैं और उन्होंने भी 7 करोड़ के सवाल का सामना किया था और एक करोड़ रुपये जीते थे।

तीसरा सवाल- डरवन, प्रिटोरिया और जोहानिसबर्ग में 20वीं शताब्दी की शुरुआत में महात्मा गांधी की मदद से स्थापित तीनों फुटबॉल क्लब्स का नाम क्या था?

इसका सही जवाब है- पैसिव रेजिस्टर्ड। यह सवाल बिहार के गौतम कुमार झा से पूछा गया था, जो पिछले सीजन के तीसरे करोड़पति बने।

चौथा सवाल- एक ही दिन में दो अलग-अलग टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो अर्धशतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर कौन हैं?

इसका सही जवाब है- मोहम्मद शहजाद। यह सवाल अजीत कुमार से पूछा गया था, जिन्होंने 1 करोड़ जीतकर खेल खत्म किया।

chat bot
आपका साथी