Karwa Chauth 2019: दिव्यांका त्रिपाठी समेत टेलीविज़न की इन बहुओं ने ऐसे मनाया करवाचौथ, देखें तस्वीरें
Karwa Chauth of TV celebs करवा चौथ के खास मौके पर टेलीविज़न की बहुओं ने अपना लुक शेयर किया है जिनमें वो करवा चौथ मनाते नज़र आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बीते दिन भारत में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया था, इस त्यौहार में बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स ने भी खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। हाल ही में कई टीवी सेलेब्स ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो करवा चौथ मनाते नज़र आ रही हैं।
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नज़र आने वाली रुबीना दिलैक ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज़ में करवा चौछ सेलिब्रेट किया है। रुबीना ने इस खास मौके में गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है। पिंक स्लीवलेस ब्लाउस और साथ में पेयर की गई गोल्डन ज्वेलरी लहंगे को कॉम्प्लीमेंट दे रही है। रुबीना ने बंधे बालों में बन के साथ फूल भी लगाए हुए हैं।
टेलीविज़न की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने पति हर्ष के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। हाल ही में भारती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें भारती के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ भी दिखाई दे रही हैं। भारती ने इस मौके पर लाल रंग का लोंग अनारकली सूट पहना हुआ है। वहीं गिन्नी ने ग्रे और रेड रंग के कॉम्बीनेशन का सूट पहना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2019 : नुसरत जहां ने ऐसे मनाया करवाचौथ, लाल साड़ी में आईं नजर.. देखें तस्वीरें
स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें में नज़र आने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था इस मौके पर दिव्यांका ने लाल रंग का अनारकली पेटर्न लोंग सूट पहना है। इस सूट के साथ दिव्यांका ने हाथों मे लाल चुड़ा पहना है।
एंड टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने भी अपने सोशल मीडिया पर करवा चौथ मनाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो फ्लोरल प्रिंट लहंगे के साथ सी ग्रीन कलर का ब्लाउस और दुपट्टा पहनी हुई हैं। अंगूरी भाभी का ये लुक काफी खूबसूरत दिख रहा है।