कलर्स टीवी के शो ‘उड़ारियां’ में करण वी ग्रोवर की एंट्री से आने वाले हैं नए ट्विस्ट, जानिए क्या है किरदार

कलर्स के ‘उड़ारियां’ शो की मौजूदा कहानी में तेजो के शानदार सफर ने दर्शकों का मन मोह लिया। पहले दिखाया गया कि उसके किरदार को उसकी बहन जैस्मीन के लिये उसका पति फतेह धोखा देता है। अब तेजो ने अपनी नई जिंदगी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:16 AM (IST)
कलर्स टीवी के शो ‘उड़ारियां’ में करण वी ग्रोवर की एंट्री से आने वाले हैं नए ट्विस्ट, जानिए क्या है किरदार
Karan V Grover enters Udaariyan. Photo- Show PR

नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स के ‘उड़ारियां’ शो की मौजूदा कहानी में तेजो के शानदार सफर ने दर्शकों का मन मोह लिया। पहले दिखाया गया कि उसके किरदार को उसकी बहन जैस्मीन के लिये उसका पति फतेह धोखा देता है। अब तेजो ने अपनी नई जिंदगी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। इस शो में मौजूदा समीकरणों में थोड़ा और तड़का लगाने के लिये एक्टर करण वी ग्रोवर, अंगद मान के रूप में एंट्री करेंगे। उनकी एंट्री अभी की कहानी में एक रोमांचक ट्विस्ट लेकर आएगी।

ऐसा होगा अंगद मान का किरदार

खूबसूरत और नौजवान अंगद मान (करण वी ग्रोवर) की मुलाकात तेजो से होती है, क्योंकि वह उनकी स्पोर्ट्स एकेडमी में अपने पैसे लगाता है। वह बहुत ही अमीर है, साथ ही उसने हॉर्वर्ड से ग्रेजुएशन भी किया है। वह भारत में बिजनेस खड़ा करना चाहता है और नये बिजनेस में मदद करना चाहता है, वह भी अपने राज्य पंजाब में। एनआरआई होने के बावजूद, उसका परिवार अभी भी जमीन से जुड़ा हुआ और खुशियां मनाने में भरोसा करता है, चाहे वह कोई भी हो। किसी काम को अंजाम देना उसे पसंद है। उसका क्लास अलग ही है। हर लड़की के सपनों का शहजादा, अंगद अपने करिश्माई अंदाज से अपने आस-पास के लोगों के बीच खुशियां बिखेरता नजर आएगा।

रवि और सरगुन अच्छे दोस्त- करण

अंगद मान की भूमिका निभाने के लिए तैयार करण वी ग्रोवर कहते हैं, “रवि और सरगुन ना केवल अच्छे दोस्त हैं, बल्कि काफी जोशीले भी हैं। एक एक्टर के तौर पर यदि आपको अपने दोस्तों के साथ काम करने और कुछ बनाने का मौका मिलता है,तो आप वह मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि उनके शो ‘उड़ारियां’ का हिस्सा बना और अब इस सफर को आगे लेकर जाऊंगा। जहां तक मेरे अंगद के किरदार की बात है, वह उलझा होने के साथ-साथ, जोशीला और मजेदार किरदार है। मुझे लगता है कि उसकी उपस्थिति ‘उड़ारियां’ शो की कहानी में एक नयी परत देगी, जोकि निश्चित तौर पर विरोध पैदा करेगी और दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है।'' ‘उड़ारियां’, सोमवार से शनिवार शाम 7 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाता है। 

chat bot
आपका साथी