Karan Mehra-Nisha Rawal के झगड़े के बीच वायरल हुआ उनका Bedroom Video, पत्नी से इस तरह करते थे बात
हाल ही में निशा रावल की शिकायत के चलते करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। करण की पत्नी निशा रावल ने उनके खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक की भूमिका निभाने वाले एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के रिश्ते में काफी खटास आ गई है। दोनों ही स्टार्स अपने आपसी झगड़े को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में निशा रावल की शिकायत के चलते करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। करण की पत्नी निशा रावल ने उनके खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया है। दोनों का ये झगड़ा अब सड़क पर आ चुका है जो अब कम होने के बजाया तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। उनके इस झगड़े में उनके दोस्त और स्टार्स भी सामने आकर अपनी बात रख रहे हैं। कोई निशा का सपोर्ट कर रहा है तो कोई करण का। इसी बीच करण और निशा का बेडरूम वीडियो वायरल हो रहा है।
A post shared by ɴɪsʜᴀ ʀᴀᴡᴀʟ (@missnisharawal)
निशा रावल और करण मेहरा का वायरल हो रहा बेडरूम वीडियो खुद निशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में आप देख कसते हैं कि निशा, करण से कंटेंट को लेकर बात कर रही हैं लेकिन करण बिल्कुल भी रूचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं निशा की बातों पर करण का जवाब देने का तरीका बेहद ही रूखे का है। इस दौरान निशा कहती हैं कि लोग हमें देखना चाहते हैं। चलो हम कुछ फनी वीडियो बनाते हैं। लेकिन करण वीडियो बनाने के लिए निशा की बात मानने से मना कर देते हैं। फिर निशा कहती हैं चलो हम रिलेशशिप पर ही बात करते हैं। लेकिन करण जरा भी इंट्रेस्ट नहीं दिखाते हैं और बार बार अपना फेस छुपाने की कोशिश करते हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रस राखी सावंत ने भी करण और निशा के बारे में अपना रिएक्शन दिया था। दरअसल, पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हुआ था। इस दौरान राखी बता रही हैं कि निशा के बारे में सुनकर वह काफी दुखी हैं। वह कह रही हैं कि ये सब सुनकर उनका शादी से भरोसा उठ चुका है।
वीडियो में आप सुन सकते हैं कि राखी कहती हैं, 'मैं बहुत दुखी हूं, मेरा शादी से भरोसा उठ गया है। हम लोग अमेरिका गए थे चार, पांच साल पहले। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। वो हर साल करण के लिए करवाचौथ का व्रत करती थी। हाथों में मेहंदी लगाती थी। उनका एक छोटा बच्चा भी है। उसको कितनी चोटें लगी हैं। सिर से खून बह रहा था।'