करण कुंद्रा ने अनुषा दांडेकर संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे नहीं लगता मैं मूवऑन कर पाया हूं

करण कुंद्रा ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, फोटो साभार: Instagram

करण सुर्खियों में तो हमेशा ही रहते हैं। लेकिन बीते कुछ समय से करण अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में बने रहे थे। अब करण ने इस ब्रेकअप को लेकर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Pratiksha RanawatSat, 17 Apr 2021 09:13 PM (IST)

 नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता करण कुंद्रा लंबे समय से टीवी की दुनिया से गायब थे। हालांकि वो बॉलीवुड और वेब सीरीज में क्रिय रहे। लेकिन अब करण कुंद्रा ने एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी कर ली है। करण स्टार प्लस के चर्चित धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में सीरत के प्रेमी के किरदार में नजर आ रहे हैं। करण के फैंस उनकी इस वापसी से खासे खुश हैं। हालांकि करण सुर्खियों में तो हमेशा ही रहते हैं। लेकिन बीते कुछ समय से करण अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में बने रहे थे। अब करण ने इस ब्रेकअप को लेकर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का ब्रेकअप साल 2020 में हो गया था। इसका खुलासा अनुषा ने एक पोस्ट के जरिए किया। हालांकि उससे पहले भी दोनों की ब्रेकअप से जुड़ी खबरें सामने आ रही थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसे लेकर कोई बात नहीं की थी। वहीं अनुषा के ब्रेकअप का खुलासा करने के बाद अब करण ने भी इसे लेकर अपनी चु्प्पी तोड़ी है। करण ने अपने ऊपर लगे सारे इल्जामों को लेकर बात की और कहा कि ये सब सुनकर उन्हें हंसी आ जाती है।

करण ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में कहा, 'मैं इतने लंबे समय से चुप इसलिए रहा क्योंकि अपने रिश्ते को लेकर मेरे मन में जो सम्मान था, उसे मैं बरकरार रखना चाहता था। मैं भी कई चीजों को घुमा-फिराकर बता सकता था लेकिन मैं ऐसा हूं ही नहीं। अनुषा ने जो भी बताया वो उनका दृष्टिकोण था। कभी-कभी मुझे बातें सुनकर हंसी आ जाती है। मुझे नहीं पता कि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के लिए अपने मन में इतनी नफरत कैसे रख सकता है। हम दोनों ने साढ़े तीन साल तक एक खूबसूरत रिश्ता साझा किया था।'

आगे करण कहते हैं, 'मैंने अनुषा से बहुत कुछ सीखा है। लेकिन जब मैं अपने करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं तो मेरे खिलाफ इस तरह के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं? जिस इंसान के साथ मैं एक खूबसूरत रिश्ते में था, वह मेरे ऊपर इतने गंभीर कैसे आरोप लगा सकती हैं? मेरे अनुसार, हम एक साल पहले ही अलग हो गए थे। एक रिश्ते में कई बातों पर विचार किया जाता है और हम सभी का जीवन को लेकर अलग दृष्टिकोण होता है।'

आगे करण ने कहा, 'हम दोनों ने भी अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सब खराब हो गया। एक रिश्ते में ये बात मायने रखती है कि, आप कैसे समस्याओं से निपटते हैं। मैं लड़ाई-झगड़ों में विश्वास नहीं रखता हूं और लोगों के विश्वास को तोड़ने की कोशिश भी नहीं करता हूं। मैं लाइफ को पॉजिटिव होकर देखता हूं और हमेशा अपने काम पर ध्यान देता हूं।' ब्रेकअप के बाद मूवऑन करने के सवाल पर करण ने कहा कि, 'मैं सिंगल हूं। मुझे नहीं लगता है कि, मैं मूव ऑन कर पाया हूं लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार के करीब आ गया हूं।'

बता दें कि करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर एक दूसरे को पिछले करीब साढ़े तीन साल से डेट कर रहे थे। दोनों एक साथ लिव-इन में भी रह रहे थे। लेकिन साल 2020 में दोनों के बीच दूरियां आ गईं और दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद अनुषा ने इसकी वजह करण को ही बताया। उन्होंने बताया कि करण उन्हें चीट कर रहे थे। जिसकी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों अलग हो गए। गौरतलब है कि अनुषा दांडेकर अब जेसन शाह को डेट कर रही हैं।

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच बढ़ रहीं दूरियां, सोशल मीडिया बना गवाह

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.