Vikas Gupta के दावों पर भड़कीं काम्या पंजाबी, ‘उसने प्रत्युषा के अलावा दूसरी लड़की का नाम नहीं बताया क्योंकि वो ज़िंदा है’

दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी का नाम कई सालों बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में बिग बॉस फेम और फेमस प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने ये खुलासा किया कि उन्होंने प्रत्युषा को डेट किया था हालांकि ये रिश्ता बहुत ज्यादा लंबा नहीं चला।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:31 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:32 AM (IST)
Vikas Gupta के दावों पर भड़कीं काम्या पंजाबी, ‘उसने प्रत्युषा के अलावा दूसरी लड़की का नाम नहीं बताया क्योंकि वो ज़िंदा है’
Photo credit - Kamya Punjabi - Pratyusha Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी का नाम कई सालों बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में बिग बॉस फेम और फेमस प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने ये खुलासा किया कि उन्होंने प्रत्युषा को डेट किया था, हालांकि ये रिश्ता बहुत ज्यादा लंबा नहीं चला। विकास ने ये भी बताया कि प्रत्य़ुषा को उनकी बाइसेक्शुएलिटी के बारे में नहीं पता था। विकास के दावों के बाद प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई और कहा कि अगर वो ज़िंदा होती तो ये सुनकर विकास को एक थप्पड़ जड़ती।

राहुल के बाद फेमस टीवी एक्ट्रेस काम्य पंजाबी ने विकास पर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने कहा है कि प्रत्युषा अब इस दुनिया में नहीं कि ये बता पाए कि ये दावे सच हैं या झूठ। ईटाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘विकास अब क्यों उसके बारे में बात कर रहे हैं? मैंने उनका पूरा इंटरव्यू नहीं पढ़ा है। मैं नहीं जानना चाहती कि प्रत्युषा के बारे में सच लिखा है, झूठ लिखा है या तरीफ की है। लेकिन उसकी औरत की ज़िंदगी में क्या हुआ क्या नहीं हुआ उसके बारे में अब क्यों बोलना? वो अब हमारे साथ नहीं है, वो उसकी पर्सनल लाइफ थी। किसी को हक नहीं है कि उसके बारे में बात करे। विकास कोई दूध पीता बच्चा नहीं है उसके रीज़न्स होंगे, लेकिन अब जब वो हमारे बीच है ही नहीं तो उसके बारे में क्यों बात करना। उसने प्रत्युषा के अलावा उस दूसरी लड़की का नाम नहीं लिया जिसे उसने डेट किया है क्यों वो सच बताने के लिए ज़िंदा है। ये नहीं होना चाहिए ये बहुत सेंसिटिव मामला है। इसलिए बोलने से पहलें ध्यान दें’।

क्या कहा था विकास ने..

एक इंटरव्यू में विकास ने ये खुलासा किया कि उन्होंने ‘बालिका वधु’ फेम दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को डेट किया था, प्रत्युषा को उनकी बाइसेक्शुअलिटी के बारे में भी नहीं पता था, उन्हें ब्रेकअप के बाद इस बारे में बता चला था। लेकिन विकास और प्रत्युषा का रिलेशनशिप ज्यादा दिन नहीं चला था और जल्द ही दोनों के रास्ते अलग हो गए।

chat bot
आपका साथी