Mouni Roy के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर केआरके ने कही दी इनती बड़ी बात, सुनकर भड़क सकती हैं एक्ट्रेस!

मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी देवों के देव महादेव और नागिन जैसे शोज में काम किया है। वहीं फिल्म गोल्ड से मौनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 01:42 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 01:42 PM (IST)
Mouni Roy के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर केआरके ने कही दी इनती बड़ी बात, सुनकर भड़क सकती हैं एक्ट्रेस!
Photo Credit : Mouni roy Instagram And KRK Twitter Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। हमेशा ही अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले और खुद को कमाल राशिद खान आद दिन लेटेस्ट पोस्ट करते रहते हैं। खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले एक्टर अभिनेता केआरके (कमाल आर खान) ने इस बार टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय पर तंज कसते नजर आए हैं। केआके ने मौनी रॉय के पहले और अब के लुक को लेकर पोस्ट शेयर किया है। मौनी का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर केआरके ने सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया है।

कमाल आर खान यानी केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मौनी रॉय की कई सारी पुरानी तस्वीरें पोस्ट की उनके लुक का मजाक उड़ाया है। केआरके के पोस्ट में आप देख सकते हैं की उन्होंने न सिर्फ मौनी के लुक ​बल्कि उनके पूरे बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर उनका मजाक बनाया है। उनके पोस्ट में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उन्होंने लिखा है, 'पैसा लुक भी बदल सकता है। यहां देखिए एक्ट्रेस #MouniRoy अपना लुक बदलती रहती हैं।'

बता दें कि केआरके इस ट्वीट में मौनी रॉय की 6 तस्वीरों वाला एक कोलाज नजर आ रहा है। वहीं सच माना जाए तो मौनी की पहली तस्वीर से लेकर उनकी आखिरी तस्वीर तक में वाकई काफी बड़ा बदलाव है। मौनी की तब की और अब की तस्वीरों को देखकर उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल होगा। एक्ट्रेस की इन फोटोज को देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि ये सभी मौनी रॉय की तस्वीरें हैं। केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मौनी की फोटोज को लेकर लोग काफी MEME भी वायरल हो रहे हैं।

मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'देवों के देव महादेव' और 'नागिन' जैसे शोज में काम किया है। वहीं फिल्म गोल्ड से मौनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर अक्षय कुमार लीड रोल में थे। वहीं अब वह जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और डिंपल कपाड़िया और टॉलीवुड अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

chat bot
आपका साथी