टेलीविजन की इस बाल कलाकार का बोल्ड अंदाज देख लग जाएगा शॉक, बैकलेस मोनोकिनी पहन दिए कातिलाना पोज

झांसी की रानी और बालवीर जैसे धारावाहिकों में नजर आईं अनुष्का अब बड़ी होने साथ ही काफी बोल्ड भी हो गई हैं। अनुष्का इन दिनों मालदीव्स में छुट्टियां मना रही हैं। अपने मालदीव्स वेकेशंस के दौरान वो बोल्ड अंदाज भी दिखा रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:31 AM (IST)
टेलीविजन की इस बाल कलाकार का बोल्ड अंदाज देख लग जाएगा शॉक, बैकलेस मोनोकिनी पहन दिए कातिलाना पोज
अनुष्का सेन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन पर बाल कलाकार के रूप में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का सेन अब काफी बड़ी हो गई हैं। 'झांसी की रानी' और 'बालवीर' जैसे धारावाहिकों में नजर आईं अनुष्का अब बड़ी होने साथ ही काफी बोल्ड भी हो गई हैं। अनुष्का सेन इन दिनों मालदीव्स में छुट्टियां मना रही हैं। अनुष्का सेन मालदीव्स वेकेशंस के दौरान अपना बोल्ड अंदाज भी दिखा रही हैं। जो उनके फैंस को खासा पसंद आ रहा है।

अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया पर अपने मालदीव्स वेकेशंस की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का सेन का बोल्ड और हॉट अंदाज देख उनके फैंस के भी पसीने छूट रहे हैं। अनुष्का की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

अनुष्का सेन ने अपने मालदीव्स वेकेशंस की तस्वीरें आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का बेहद हॉट नजर आ रही हैं। अनुष्का सेन ने तस्वीरों में बैकलेस मोनोकिनी हुई है। जिसमें अनुष्का बेहद हॉट दिख रही हैं। अनुष्का सेन ने सफेद रंग की लाल धारीदार मोनोकिनी पहनी है। जिसमें पीछे उनकी पीठ पर केवल एक डोरी बंधी हुई है। अनुष्का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पंसद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

अनुष्का सेन की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स अनुष्का सेन को हॉट बता रहे हैं। तो वहीं कई लोग उनको सेक्सी बता रहे हैं। बता दें कि अनुष्का सेन आखिरी बार छोटे पर्दे के स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं। इस शो में अनुष्का जीत नहीं सकी थीं लेकिव वो इस शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट थीं और उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी।

chat bot
आपका साथी