Aly Goni के घर में इफ्तार की तैयारी करती किचन में नजर आईं गर्लफ्रेंड जै​स्मिन भसीन, खास वीडियो हुआ वायरल

Photo Credit- Aly Goni Sister ilhamgoni Instagram Video Screenshot

रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में जैस्मिन अली गोनी के घर पहुंच गई हैं। वहीं जैस्मिन वहां जाकर अली के परिवार के साथ उनके किचन में इफ्तार की तैयारी करती दिखाई दीं। जैस्मिन के किचन में काम करते वक्त का वीडियो अली की बहन ने शेयर किया है।

Priti KushwahaFri, 16 Apr 2021 08:57 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 14' फेम अली गोनी और  जैस्मिन भसीन शो के दौरान काफी चर्चा में आए थे। बिग बॉस के घर में दोनों ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार पूरी दुनिया के सामने किया था। ये दोनों एक दूसरे के दोस्त तो पहले से ही थे लेकिन प्यार का अहसास इन्हें तब हुआ जब बिग बॉस के घर से जैस्मिन जा रहीं थीं। अब दोनों का रिश्ता काफी आगे बढ़ चुका है। यहां तक कि जैस्मिन का अली के परिवार से भी काफी मिलना जुलना है। अली के बर्थडे के बाद हाल ही में जैस्मिन एक बार फिर से अली के पूरे परिवार के साथ उनके किचन में नजर आईं। इस दौरान दोनों का एक क्यूट वीडियो भी सामने आया है। यहां देखें अली और जैस्मिन का ये वीडियो-

दरअसल, रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में जैस्मिन, अली गोनी के घर पहुंच गई हैं। वहीं जैस्मिन वहां जाकर अली के परिवार के साथ उनके किचन में इफ्तार की तैयारी करती दिखाई दीं। जैस्मिन के किचन में काम करते वक्त का वीडियो अली गोनी  की बहन Ilham ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि अली किचन में खड़े काम कर रहे लोगों को ऑर्डर देते दिखाई दे रहे हैं। अली को ऐसा करते जैस्मिन पहले ठहाके मारकर हंसने लगती हैं और फिर उन्हें धक्का देकर जाने के लिए कहते हैं। दोनों का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

इस वीडियो को शेयर करते हुए Ilham ने कैप्शन में लिखा, 'इफ्तार की तैयारी हो रही है, देखो अली कैसे ऑर्डर दे रहा है और जैस्मिन जवाब देती है और जनाब के 2 रुपए काटो एक्टिंग के। तुम जैसे प्यारे लोगों का घर में स्वागत है। #ramadankareem #ramadanmubarak।'  जैस्मिन और अली गोनी के इस वीडियो केा फैंस को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर फैंस हमेशा की तरह ही दोनों की जोड़ी को क्यूट और ब्यूटीफुल बता रहे हैं। अबतक इस वीडियो को हजरों फैंस लाइक कर चुके हैं। 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.