दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके हैं जमाई राजा रवि दुबे, लीजेंड्री एक्टर के बंगले में की थी शूटिंग

Ravi Dubey and Dilip Kumar. Photo- Instagram, Mid-Day

रवि दुबे ने छोटे पर्दे पर काफ़ी काम किया है और उन्हें अच्छी-ख़ासी लोकप्रियता हासिल की है। जमाई राजा शो के ज़रिए रवि घर-घर में पहुंच गये। इस शो का डिजिटल वर्ज़न वेब सीरीज़ के रूप में रिलीज़ किया गया जिसका दूसरा सीज़न स्ट्रीम किया जा चुका है।

Manoj VashisthFri, 23 Apr 2021 09:39 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय सिनेमा के लीजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार के साथ काम करने का सपना करने का सपना ना जाने कितनी आंखों ने देखा होगा, मगर इसे पूरा करने का मौक़ा सबको नहीं मिला होगा। मौजूदा पीढ़ी के कलाकारों में रवि दुबे ऐसे विरले एक्टर हैं, जिन्होंने दिलीप साहब के साथ काम किया, वो भी अपने पहले प्रोजेक्ट में।

रवि ने अपना एक्टिंग करियर टीवी शो स्त्री तेरी कहानी से शुरू किया था। इस शो के प्रोड्यूसर दिलीप कुमार थे। इस शो की शूटिंग के दौरान रवि को दिलीप कुमार के पास रहने का मौक़ा मिला। रवि ने यह क़िस्सा अ टेबल फॉर टू सीज़न 2 शो में साझा किया। रवि ने यादों में गोता लगाते हुए बताया कि यह उनका सौभाग्य है कि दिलीप साहब के शो से उन्होंने करियर शुरू किया। इतना ही नहीं उनके बंगले पर शूट करने का मौक़ा भी मिला। रवि ने बताया कि आख़िरी वक़्त में लोकेशन बदल जाने की वजह से उनके घर पर शूट किया गया था। रवि इसे अपनी क़िस्मत मानते हैं कि शूटिंग के दौरान उसी सोफे पर बैठने का मौक़ा मिला, जिस पर ना जाने कितने लीजेंड आकर बैठे होंगे। कितनी कहानियां वहां सुनायी गयी होंगी। 

रवि दुबे ने छोटे पर्दे पर काफ़ी काम किया है और उन्हें अच्छी-ख़ासी लोकप्रियता हासिल की है। जमाई राजा शो के ज़रिए रवि घर-घर में पहुंच गये। इस शो का डिजिटल वर्ज़न वेब सीरीज़ के रूप में रिलीज़ किया गया, जिसका दूसरा सीज़न फरवरी में ज़ी5 पर स्ट्रीम किया जा चुका है। इस शो में रवि की निया शर्मा के साथ कैमिस्ट्री काफ़ी चर्चा में रही है। रवि दुबे और निया शर्मा ने अपने ओरिजिनल किरदारों सिद्धार्थ और रोशनी को निभाया। 

धारावाहिकों के अलावा रवि कई रिएलिटी शोज़ में भी नज़र आ चुके हैं। उन्होंने शोज़ की होस्टिंग भी की है। रवि अब निर्माता भी बन गये हैं और उनका शो उदारियां आजकल कलर्स पर प्रसारित हो रहा है। 

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.