Indian Idol 12 की सायली कांबले ने भी किया अपने प्यार का इजहार, ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर शेयर कर कहा- 'मुझे तुमसे प्यार है'

मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 कई वजहों से बेहद खास रहा। शो में जहां कंटेस्टेंट्स ने अपने गानों से दर्शकों के दिलों को जीता वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स अपने सहयोगी कंटेस्टेंट्स के साथ खास रिश्ता बनाने की वजह से चर्चा में रहे थे।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:10 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:10 AM (IST)
Indian Idol 12 की सायली कांबले ने भी किया अपने प्यार का इजहार, ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर शेयर कर कहा- 'मुझे तुमसे प्यार है'
इंडियन आइडल 12 की कंटेस्टेंट सायली कांबले, तस्वीर, Instagram: saylikamble_music

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' कई वजहों से बेहद खास रहा। शो में जहां कंटेस्टेंट्स ने अपने गानों से दर्शकों के दिलों को जीता, वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स अपने सहयोगी कंटेस्टेंट्स के साथ खास रिश्ता बनाने की वजह से चर्चा में रहे थे। 'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल ने तो शो में ही अपने प्यार का इजहार कर दिया था।

अब 'इंडियन आइडल 12' की एक और कंटेस्टेंट ने भी अपने प्यार का इजहार कर दिया है। यह कंटेस्टेंट सायली कांबले हैं। सायली कांबले 'इंडियन आइडल 12' की टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो में उन्होंने अपने गानों से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सायली कांबले ने सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर साझा कर प्यार का इजहार किया है। 'इंडियन आइडल 12' से निकलने के बाद सायली कांबले सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।

वह अपने फैंस और चाहने वालों के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। सायली कांबले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर साझा की है। उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम धवल है। इस तस्वीर में सायली कांबले धवल को गले लगाते और हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सायली कांबले ने खास पोस्ट लिखकर अपने प्यार का इजहार किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sayli Kamble (@saylikamble_music)

सायली कांबले ने अपने पोस्ट में लिखा, 'चलो जी आज साफ साफ कहती हूं, इतनी सी बात, मुझे तुमसे प्यार है।' सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ सायली कांबले की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। गायिका के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि मुंबई की रहने वाली सायली कांबले बेहद सुरीली आवाज की धनी हैं। वह अपनी सिंगिंग का जादू बिखरने में पीछे नहीं हैं।

यही कारण था कि सायली शो में भाग लेने वाले कई कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए फिनाले तक पहुंची थीं। हलांकि कई बार उन्हें ट्रोल भी किया गया लेकिन उन्होंने इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए सिर्फ अपने काम पर ध्यान दिया। सायली की आवाज को जज ने इतना पसंद किया कि कई बार उनकी आवाज की तुलना लता मंगेशकर और आशा भोसले तक से की जा चुकी है। सायली की पर्सनल लाइफ को कई बार शो में इमोशल तौर पर भी दिखाया गया था। 

chat bot
आपका साथी