India's Best Dancer 2: मलाइका अरोड़ा को प्रतियोगी ने बताया 'खूबसूरत', मिला ये रिएक्शन, पढ़ें पूरी खबर

Indias Best Dancer 2 मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो का दूसरा सीजन गीता कपूर और टेरिंस लुईस के साथ मिलकर जज कर रही हैंl यह शो अक्टूबर महीने की शुरुआत में प्रारंभ हुआ है और वह ऑडिशन राउंड टेलीकास्ट कर रहा हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:00 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:50 AM (IST)
India's Best Dancer 2: मलाइका अरोड़ा को प्रतियोगी ने बताया 'खूबसूरत', मिला ये रिएक्शन, पढ़ें पूरी खबर
प्रतियोगी को मलाइका अरोड़ा को देखकर खुशी व्यक्त करते हुए देखा जा सकता हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के मंच पर मलाइका अरोड़ा की एक प्रतियोगी ने सराहना की हैl उन्होंने कहा है कि वह पहले के मुकाबले ज्यादा खूबसूरत लग रही हैंl इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पहले वह बहुत ज्यादा स्लिम हुआ करती थीl इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर एक प्रतियोगी ने मलाइका अरोड़ा की दिल खोलकर सराहना की हैl इस प्रतियोगी की मलाइका अरोड़ा से ऑडिशन राउंड में मुलाकात हुई थीl अब इसने कहा है कि मलाइका अरोड़ा पहले बहुत स्लिम हुआ करती थीl

मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो का दूसरा सीजन गीता कपूर और टेरिंस लुईस के साथ मिलकर जज कर रही हैंl यह शो अक्टूबर महीने की शुरुआत में प्रारंभ हुआ है और वह ऑडिशन राउंड टेलीकास्ट कर रहा हैl हालिया जारी किए गए प्रोमो में एक प्रतियोगी को मलाइका अरोड़ा को देखकर खुशी व्यक्त करते हुए देखा जा सकता हैl वह कह रहा है, 'आप बहुत ही सुंदर हो गए होl पहले आप पतली थीl' इसपर मलाइका अरोड़ा 'दंग' रह जाती हैl

View this post on Instagram

A post shared by India's Best dancer 2 (@indiasbestdancer2_official)

इसके बाद वह अपना फोन निकालकर मलाइका अरोड़ा के साथ वीडियो बनाने लगता हैl वह कहता है, 'मैं यहां छैया-छैया परफॉर्म करने आया हूं और मैं यह असली छैया-छैया गर्ल के साथ करना चाहता हूंl मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूंl मुझे लगता है कि मैं सपना देख रहा हूंl' प्रतियोगी ने गीता कपूर की भी सराहना की हैl

एक अन्य प्रोमो में मलाइका अरोड़ा को मुन्नी बदनाम हुई गाने पर प्रतियोगी के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता हैl यह सलमान खान की फिल्म दबंग का हिट गाना थाl इसमें दोनों ने शानदार डांस किया थाl मलाइका अरोड़ा फिल्म अभिनेत्री हैंl वह इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैंl दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल होती हैl दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl

chat bot
आपका साथी