Happy Birthday Dilip Joshi: 'तारक मेहता...' के 'जेठालाल' कभी बनें थे सलमान खान के नौकर, आज हैं घर-घर में मशहूर

आज दिलीप का जन्मदिन है। आज दिलीप अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 26 मई 1968 को पोरबंदर में हुआ था। ‘जेठालाल यानी दिलीप आज अपने इस किरदार के कारण करोड़ों की फैन फॉलोइंग हैं। टीवी सीरियल से पहले दिलीप फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 08:34 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 08:34 AM (IST)
Happy Birthday Dilip Joshi: 'तारक मेहता...' के 'जेठालाल' कभी बनें थे सलमान खान के नौकर, आज हैं घर-घर में मशहूर
Photo Credit - Salman Khan Dilip Joshi Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली,जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का पसंदीदा सीरियल है। ये शो पिछले काफी 13  सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के सभी कलाकाल काफी फेमस हैं। वहीं आए दिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। गोकुलधाम में रहने वालों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं ‘जेठालाल' यानी दिलीप जोशी।

आज दिलीप का जन्मदिन है। आज दिलीप अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 26 मई, 1968 को पोरबंदर में हुआ था। ‘जेठालाल' यानी दिलीप आज अपने इस किरदार के कारण करोड़ों की फैन फॉलोइंग हैं। टीवी सीरियल से पहले दिलीप फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। वहीं एक वक्त ऐसा भी था जब वो स्क्रीन पर सलमान खान के नौकर के किरदार में दिखाई दिए थे। आइए आज दिलीप के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके बारे में कई खास बातें...

 

View this post on Instagram

A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi)

सलमान खान की फिल्म से किया था डेब्यू:  

दिलीप जोशी के बारे में कम लोगों को ही याद होगा कि वह एक्टर सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया' में नजर आए थे। इस फिल्म से जहां सलमान खान ने डेब्यू किया था। वहीं 1989 में आई सूरज बडजात्या की इस फिल्म में दिलीप जोशी ने इसमें उनके नौकर ‘रामू' का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में सलमान खान के साथ ही एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी डेब्यू किया था। फिल्म में दिलीज जोशी की कॉमेडी, डॉयलॉग्स और उनके कॉमिक सेंस को काफी पंसद किया गया था। इस फिल्म के बाद दिलीज जोशी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi)

'हम आपके हैं कौन' में भी साथ किया काम:  

दिलीप जोशी ने न सिर्फ ‘मैंने प्यार किया' बल्कि सलमान की एक और सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में उनके साथ काम किया। इस फिल्म में सलमान के अलावा माधुरी दीक्षित और कई अन्य कलाकार नजर आए थे। फिल्म में दिलीप ने माधुरी के भाई भोलाप्रसाद का किरदार निभाया था। इसके अलावा दिलीप 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' और 'हमराज' जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi)

गुजराती इंडस्ट्री में भी रहे हिट: 

दिलीप जोशी न सिर्फ हिंदी फिल्मों में बल्कि इसके साथ-साथ गुजराती इंडस्ट्री में भी काफी पॉपुलर रहे और अपनी अलग पहचान बनाई। यहीं नहीं उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी मिली ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ के जेठालाल बनकर। इस शो से दिलीप ने घर-घर ने एक पहचान बनाई।

chat bot
आपका साथी