जब 'रामायण' में 'सीता' के किरदार के अलावा कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुकी हैं दीपिका चिखलिया, राजनीति में भी दिखा चुकी हैं दम

सुन मेरी लैला फिल्म से में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली दीपिका चिखलिया ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने भगवान दादा चीख खुदाई रात के अंधेरे में जैसी फिल्मों में काम किया। दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 12:14 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 12:14 PM (IST)
जब 'रामायण' में 'सीता' के किरदार के अलावा कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुकी हैं दीपिका चिखलिया, राजनीति में भी दिखा चुकी हैं दम
Photo Credit- Deepika Chikhalia Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामानंद सागर के फेमस सीरियल ‘रामायण‘ में सीता बनीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को इस शो से घर-घर में पहचान मिली है। आज दीपिका का जन्मदिन है। उनका जन्म 29 अप्रैल, 1965 को मुंबई में हुआ था। दीपिका का शुरू से ही एक्टिंग के क्षेत्र में आना चाहती थीं। इसी एक्टिंग में रुचि होने की वजह से वह अपने स्कूल में होने वाले नाटकों में हिस्सा लिया करती थीं। उन्होंने साल 1983 में आई फिल्म 'सुन मेरी लैला' से करियर की शुरुआत की थी। वहीं छोटे पर्दे की बात करें तो साल 1985 में दीपिका ने पहला टीवी सीरियल दादा दादी की कहानियां  की थी। इसके अलावा उन्होंने विक्रम बेताल में शानदार काम किया। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली 'रामायण' में सीता के किरदार से। आपको दीपिका चिखलिया आज तक किन-किन फिल्मों और धारावाहिकों और राजनीति का हिस्सा रह चुकी हैं। तो चलिए जानें है। दीपिका की लाइफ से जुड़ी कई खास बातें...

'सुन मेरी लैला' फिल्म से में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली दीपिका चिखलिया ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'भगवान दादा', 'चीख',  'खुदाई', 'रात के अंधेरे में' जैसी फिल्मों में काम किया। दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया है। वहीं हिंदी सिनेमा में ही नहीं दीपिका ने बंगाली और तमिल फिल्म में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा। उन्होंने बंगाली फिल्म 'आशा ओ भालोबाशा' और  तमिल फिल्म 'नांगल' जो साल 1992 रिलीज हुई थी में काम किया है।  वहीं हाल ही में दीपिका चिखलिया को आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडनेकर स्टारर 'बाला'  में देखा गया था। इस मूवी में उन्होंने यामी गौतम की मां कि किरदार निभाया था।

फिल्मों के आलवा दीपिका ने कई सीरियल में भी काम किया है। रामायण में सीता माता के किरदार के अलावा दीपिका 'विक्रम और बेताल', 'लव-कुश', ‘दादा-दादी की कहानी', 'द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं अब दीपिका जल्द ही सरोजनी नायडू की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।

आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया गुजरात की बड़ोदरा सीट पर लोकसभा चुनाव लड़कर जीत भी चुकी हैं। उन्होंने राजा रणजीत सिंह गायकवाड को 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था। इस वक्त उनका साथ ‘रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने दिया ​था।

chat bot
आपका साथी