गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने लिया कोविड वैक्सीन का पहला डोज, फोटोज की शेयर

हाल ही में अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी दोनों ने ही वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:25 PM (IST)
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने लिया कोविड वैक्सीन का पहला डोज, फोटोज की शेयर
गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए अब लोग इसके उपचार की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन का डोज हर व्यक्ति चाहे वो आम इंसान हो या कोई खास व्यक्ति सभी ले रहे हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी दोनों ने ही वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की है। देबिना बनर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी वैक्सीन लगवाते हुए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में देबिना ने फेस मास्क के साथ ही शील्ड भी पहनी हुई है और वैक्सीन लगवा रही हैं। इसके साथ कैप्शन के जरिए देबिना ने लोगों के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। साथ ही अपील भी की है कि वो भी जल्द से जल्द जाकर कोरोना वैक्सीन लगवा लें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

वहीं गुरमीत चौधरी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी फोटो शेयर की है। गुरमीत भी देबिना की तरह ही फेस मास्क औक शील्ड दोनों लगाए हुए हैं और कोविड वैक्सीन लगवा रहे हैं। गुरमीत ने भी अपने फैंस से वैक्सीन जल्द से जल्द लगवाने की गुजारिश की है। गुरमीत ने कैप्शन के जरिए कहा कि इसका उसका इंतजार जा करें और जल्दी से जाकर वैक्सनी लगवा लें। ये मेरा आपसे निवेदन है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

बता दें कि गुरमीत और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी भी कुछ समय पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद दोनों घर पर ही क्वारंटीन रहे और इन्होंने कोरोना को मात दे दी। कोरोना को मात देने के बाद अब गुरमीत और देबिना कोरोना से पीड़ित लोगों की सहायता कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने इस बात की जानकारी दी थी कि वह सोनू सूद से प्रभावित हैं और वह लोगों की सहायता करना चाहते हैं। देबिना ने भी इस बारे में अपनी सहमति दी थी और उन्होंने लोगों से कहा था कि कोरोना से ठीक होने के बाद वे लोग प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएं।

सोनम कपूर की शादी को हुए तीन साल पूरे, आनंद आहूजा संग ऐसी थी लव स्टोरी

chat bot
आपका साथी