जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है ये ऑनस्क्रीन देवर- भाभी की जोड़ी, पांच दिन पहले शेयर की कोजी फोटो

धारावाहिक में इनके बीच कोई भी रिश्ता हो लेकिन असल जिंदगी में इनके बीच का रिश्ता एकदम क्लियर रहता है। धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में में आईपीएस ऑफिसर विराट चव्हाण का किरदार निभाने वाले नील भट्ट अपनी ऑनस्क्रीन भाभी पत्रलेखा से जल्द ही शादी करने वाले हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 01:30 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 01:30 PM (IST)
जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है ये ऑनस्क्रीन देवर- भाभी की जोड़ी, पांच दिन पहले शेयर की कोजी फोटो
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन सितारे कई सालों तक एक दूसरे के साथ काम करते हैं। ऐसे में शो के सेट पर ही कई सितारे एक दूसरे के करीब आ जाते हैं और इनके बीच प्यार के फूल खिलने लगते हैं। धारावाहिक में इनके बीच कोई भी रिश्ता हो लेकिन असल जिंदगी में इनके बीच का रिश्ता एकदम क्लियर रहता है। धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' में आईपीएस ऑफिसर विराट चव्हाण का किरदार निभाने वाले नील भट्ट अपनी ऑनस्क्रीन भाभी पत्रलेखा से जल्द ही शादी करने वाले हैं।

अभिनेता नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच का प्यार अब एक खूबसूरत रिश्ते में बंधने वाला है। नील और ऐश्वर्या अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे के साथ एक बेहद ही कोजी सी तस्वीर शेयर की है। जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। नील और आयशा की जोड़ी ऑनस्क्रीन तो देवर- भाभी की है लेकिन धारावाहिक में भी नील की भाभी यानी ऐश्वर्या उनसे प्यार करती हैं। हालांकि नील उर्फ विराट के मन में ऐसा कुछ भी नहीं है।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों करीब पांच दिन बाद सादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसी बीच नील और ऐश्वर्या ने एक दूसरे के साथ एक कोजी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या नील की गोद में हैं और दोनों सिजलिंग से एक्सप्रेशन दे रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। दर्शकों को इन दोनों की ऑफस्क्रीन जोड़ी वैसे भी बेहद पसंद है।

View this post on Instagram

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

दोनों की इस तस्वीर पर कमेंट कर इनके फैंस और दोस्त इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही साथ इन्हें शादी की बधाई भी दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिन ऐश्वर्या शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ अपनी बैचलर पार्टी भी की थी। इस पार्टी का वीडियो भी ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। खबरों के मुताबिक नील और ऐश्वर्या की शादी अभिनेत्री के होम टाउन उज्जैन से हो रही है। जिसमें इनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी