'गुम है किसी के प्यार में' के 300 एपिसोड हुए पूरे, नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने किया सेलिब्रेट

अब हाल ही में इस धारावाहिक के 300 एपिसोड पूरे हो गए हैं। ऐसे में इस धारावाहिक की स्टारकास्ट ने शो के 300 एपिसोड होने पर सेलिब्रेशन किया है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:00 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 01:00 PM (IST)
'गुम है किसी के प्यार में' के 300 एपिसोड हुए पूरे, नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने किया सेलिब्रेट
गुम है किसी के प्यार में के 300 एपिसोड हुए पूरे, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' टीआरपी में टॉप पर रहता है। धारावाहिक को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है। अब हाल ही में इस धारावाहिक के 300 एपिसोड पूरे हो गए हैं। ऐसे में इस धारावाहिक की स्टारकास्ट ने शो के 300 एपिसोड होने पर सेलिब्रेशन किया है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' के 300 एपिसोड पूरे होने पर शो की टीम ने केक काटकर खुशी मनाई है। जिसकी तस्वीरें शो में विराट का किरदार निभा रहे अभिनेता नील भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उनके साथ आयशा सिंह (सई) और ऐश्वर्या शर्मा (पत्रलेखा) भी साथ में नजर आ रही हैं। इसके अलावा मिताली नाग (देवयानी), जितेंद्र बोहरा (सनी) भी साथ में सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neil Bhatt/अ‌‌‍दाकार (@bhatt_neil)

शो की पूरी स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स ने केक काटकर 300 एपिसोड पूरे करने पर जश्न मनाया है। इसके साथ ही सभी ने दर्शकों को इतना प्यार और सम्मान देने के लिए धन्यवाद भी दिया है। बात करें शो के बारे में तो ये धारावाहिक लव ट्रायंगल पर आधारित है। धारावाहिक विराट (नील भट्ट), सई (आयशा सिंह) और पत्रलेखा उर्फ पाखी (ऐश्वर्या शर्मा) की जिंदगी पर आधारित है। इन दिनों धारावाहिक में शो के चौथे लीड कैरेक्टर सम्राट (योगेंद्र विक्रम सिंह) की भी एंट्री हो गई है। जिसने इसे और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jitendra Bohara (@jeet.anactor)

शो का प्लॉट इन दिनों काफी दिलचस्प बना हुआ है। शो में पत्रलेखा के पति और विराट के भाई सम्राट (योगेन्द्र विक्रम सिंह) की दोबारा एंट्री हो गई है। जिसके बाद पत्रलेखा की जिंदगी में उतार चढ़ाव आ रहे हैं। वहीं सई और विराट की जिंदगी में भी काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शो के इस इंट्रेस्टिंग फेस को दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी