स्टेज पर अचानक ही ऐश्वर्या शर्मा करने लगीं 'दयाबेन' की नकल, पत्नी की ऐसी हरकत देख नील भट्ट का ऐसा था रिएक्शन

30 नवंबर को नील और ऐश्वर्या की शादी में उनके परिवार और खास दोस्तों शामिल हुए। उनकी शादी मध्यप्रदेश के उज्जैन में बड़े ही धूमधाम से हुई। इनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:49 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:49 AM (IST)
स्टेज पर अचानक ही ऐश्वर्या शर्मा करने लगीं 'दयाबेन' की नकल, पत्नी की ऐसी हरकत देख नील भट्ट का ऐसा था रिएक्शन
Photo Credit : Aishwarya Sharma Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों एक के बाद एक कई स्टार्स शादी के अटूट बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। वहीं कई की शादी जल्द ही होने वाली हैं। वहीं हाल ही में टीवी की मशहूर जोड़ी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। 30 नवंबर को नील और ऐश्वर्या की शादी में उनके परिवार और खास दोस्तों शामिल हुए। उनकी शादी मध्यप्रदेश के उज्जैन में बड़े ही धूमधाम से हुई। इनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो में नई दुल्हन यानी ऐश्वर्या स्टेज पर अचानक ही कुछ ऐसा करती हैं जिसे देखकर न सिर्फ वहां मौजूद लोग बल्कि खुद दूल्हे मियां भी हंसाने लगते हैं। यहां दखें वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin (@ghumhainkisikeypyaarmeiin)

टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये खूबसूरत जोड़ा स्टेज पर डांस करता दिख रहा हैं। गाना शुरू ही होता है कि तभी अचानक से ऐश्वर्या 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' की नकल उतारते उनकी स्टाइल में गरबा करने लगती हैं। ऐश्वर्या को ऐसा करते देख नील अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वहीं वहां मौजूद हर कोई जोर से हंसने लगता है। इसके बाद दोनों 'ढोल बाजे...' गाने पर शानदार डांस करते दिखते हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर फैंस लगातार दोनों की शानदार जोड़ी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin (@ghumhainkisikeypyaarmeiin)

आकपो बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी शादी में बांधनी का लाल जोड़ा पहना था। इसके साथ उन्होंने रजवाड़ी ज्वैलरी कैरी की। दुल्हन के इस लिबास में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं नील भट्ट ने भी ऐश्वर्या से मैचिंग करते हुए शेरवानी पहनी थी। नील ने लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

chat bot
आपका साथी