गीता कपूर ने भरा मांग में सिंदूर, फैंस ने पूछा- 'किसके नाम का है?'

दरअसल गीता कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों गीता ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनके फैंस ने कुछ खास नोटिस कर लिया।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:22 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:22 PM (IST)
गीता कपूर ने भरा मांग में सिंदूर, फैंस ने पूछा- 'किसके नाम का है?'
गीता कपूर की मांग में सिंदूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर को गीता मां के नाम से जाना जाता है। गीता कपूर कई डांस रियलिटी शो में जज के रूप में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों गीता डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' में जज के रूप में नजर आ रही हैं। गीता कपूर अपनी शादी को लेकर कई बार चर्चा का विषय बनती रहती हैं। लेकिन अब लगता है कि गीता कपूर ने शादी रचा ली है।

दरअसल गीता कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों गीता ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनके फैंस ने कुछ खास नोटिस कर लिया। जिससे फैंस ने अंदाजा लगा लिया है कि गीता कपूर ने शादी कर ली है। इन तस्वीरों में गीता मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं।

गीता कपूर ने कुछ दिन पहले लाल रंग की ड्रेस में फोटोज शेयर की थीं। इस ड्रेस के साथ गीता कपूर ने लाल रंग का सिंदूर भी मांग में भरा हुआ है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में गीता ने लिखा, 'शूट के लिए तैयार'। इन तस्वीरों को देख गीता के फैंस भी कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं। गीता के फैंस ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट्स की बौछार लगा दी है। फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि गीता ने किसके नाम का सिंदूर लगाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

गीता कपूर की इस पोस्ट पर उनके एक फैन ने कैप्शन में लिखा, 'मां की मांग में सिंदूर...मां की शादी कब हुई..'। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'सिंदूर किसके नाम का है गीतू मां'। हालांकि किसी भी फैन के सवाल का गीता कपूर ने तो कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन अब तक फैंस कन्फ्यूज ही हैं। लोगों का मानना है कि शायद गीता कपूर ने गुपचुप शादी रचा ली है।

बता दें कि गीता कपूर डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की जज हैं। इसके अलावा गीता कपूर कई और भी रियलिटी शोज को जज कर चुकी हैं जिसमें 'डांस इंडिया डांस', 'डांस इंडिया डांस लिटिल चैम्पस', 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की जज रह चुकी हैं।

कार्तिक आर्यन ने दिखाया अपना फनी अंदाज, Tauktae Cyclone से बचने की दी नसीहत

chat bot
आपका साथी