पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हुए कोविड 19 का शिकार, तो कविता कौशिक बोलीं- तुम कभी उनकी वैल्यू नहीं कर पाए
Manmohan Singh Tested Positive For Coronavirus भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। फिलहाल पूर्व पीएम की हालत स्थिर बताई जा रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। फिलहाल पूर्व पीएम की हालत स्थिर बताई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समे कई बड़े नेताओं ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं आम लोग से लेकर कई सेलेब्स ने भी मनमोहन सिंह के जल्दी ठीक होने जाने को लेकर ट्वीट किया है।
इसी बीच बिग बॉस 14 फेम और फेमस टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने मनमोहन सिंह के लिए दुआ करते हुए देशवासियों पर कटाक्ष किया है। कविता को ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कविता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तुम Dr Manmohan Singh को ना समझ पाए ना value कर पाए किसी और को क्या ही करोगे प्यारे देशवासियों’।
कविता कौशिक के अलावा उर्मिला मातोंडकर, दिया मिर्जा, स्वरा भास्कर समेत कई कालाकारों ने मनमोहन सिंह के लिए कामन की है। स्वार भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा आप जल्दी ठीक हो जाएं मनमोहन सिंह जी, आपकी जल्दी रिकवरी की दुआ करती हूं। वहीं बाकी अभिनेत्रियों ने भी मनमोहन सिंह को 'Get Well Soon' विश किया है।
आपको बता दें सोमवार को मनमोहन सिंह की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद शाम पांच बजे उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। 88 वर्षीय मनमोहन सिंह ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली थीं। सोमवार दोपहर बाद हल्का बुखार आने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां कोरोना की जांच हुई। उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों का एक दल गठित किया गया है। प्राइवेट वार्ड में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर बनी हुई है।