Divyanka Tripathi की आंटी का कोरोना वायरस के चलते हुआ निधन

दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl

दिव्यांका त्रिपाठी लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैंl वह कई शो में नजर आ चुकी हैl महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन के चलते टीवी और फिल्म की शूटिंग अप्रैल महीने के अंत तक रोक दी गई है ताकि कोरोना वायरस की चैन को तोड़ा जा सकेl

Rupesh KumarFri, 16 Apr 2021 06:22 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएनl लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की आंटी कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैl उनका निधन हो गया हैl कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से भारत में फैल रही हैl कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैंl अब दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़े एक रिश्तेदार के निधन की खबर आ रही हैl दिव्यांका त्रिपाठी की आंटी राखी त्रिपाठी का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया हैl

दिव्यांका त्रिपाठी की मां नीलम त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी हैl नीलम त्रिपाठी ने फेसबुक पर लिखा, 'मेरी देवरानी राखी त्रिपाठी का स्वर्गवास हो हो गयाl सभी से अनुरोध है घर पर रहें, सुरक्षित रहेंl' दिव्यांका त्रिपाठी से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैl कोरोना वायरस महामारी की चपेट में टीवी और बॉलीवुड के कई कलाकार आ चुके हैं और वह कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैंl इसके अलावा कई कलाकारों का कोरोना वायरस के चलते निधन भी हो चुका हैl

महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन के चलते टीवी और फिल्म की शूटिंग अप्रैल महीने के अंत तक रोक दी गई है ताकि कोरोना वायरस की चैन को तोड़ा जा सकेl दिव्यांका त्रिपाठी लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैंl वह कई शो में नजर आ चुकी हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती हैl दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती हैंl दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी एक लोकप्रिय कलाकार हैl उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को यार करते हुए कहा था कि उनका भी शोषण करने का प्रयास किया गया थाl हालांकि उन्होंने इसका सामना डंटकर किया और उन्होंने किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कियाl हालांकि उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी पर वह इससे पीछे नहीं हटीl 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.