Pearl V Puri पर लगे आरोपों पर बोलीं दिव्या खोसला कुमार, ‘अगर दोषी साबित नहीं हुआ तो उसका करियर बर्बाद होने का जिम्मेदार कौन होगा’

Photo credit - Pearl v Puri and Divya Insta Account

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में कई टीवी स्टार्स खड़े हो गए हैं। इंडस्ट्री की नामी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर से लेकर दिव्या खोसला कुमार तक कई बड़े स्टार्स पर्ल पुरी का समर्थन कर रहे हैं।

Nazneen AhmedTue, 08 Jun 2021 11:02 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में कई टीवी स्टार्स खड़े हो गए हैं। इंडस्ट्री की नामी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर से लेकर दिव्या खोसला कुमार तक कई बड़े स्टार्स पर्ल पुरी का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें निर्दोष बता रहे हैं। हाल ही में दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पर्ल को निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग की। वहीं अब दिव्या ने खुलासा किया है कि पर्ल बहुत जल्द एक बड़ी फिल्म साइन करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने सब खो दिया।

स्पॉटब्वॉय से बातचीत में दिव्या ने कहा, ‘अगर वो दोषी साबित नहीं हुआ तो उसका करियर बर्बाद होने का जिम्मेदार कौन होगा? ये एक बहुत गंभीर आरोप है, और इससे पर्ल के करियर को बहुत नुकसान पहुंचेगा। टीवी इंडस्ट्री ने उसे एक स्टारडम दिया है, मैं आपको ये बता सकती हूं कि वो बहुत बड़ी फिल्म साइन करने वाला था लेकिन अब उसने सब खो दिया’।

आगे दिव्या ने कहा, ‘पर्ल ने कुछ वक्त पहले ही अपने पिता को खोया है। उसी मां जो की बीमार हैं, उन्होंने मुझे कॉल किया और रो रोकर मुझसे मदद करने की गुहार लगाई। मैं बहुत बेबस महससू कर रही हूं, मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। मैं पर्ल को बहुत अच्छी तरह जानती हूं, हमने साथ काम किया है वो बहुत अच्छा इंसान है। काम के प्रति बहुत संजीदा और बहुत मेहनती है। जितने गंभीर आरोप उस पर लगाए गए हैं वो ये सब डिजर्व नहीं करता है। ये #MeToo का भयावक पक्ष है जिसमें आदमी का करियर और उसकी पहचान को बर्बाद किया जा रहा है। मुझे खुशी है कि एकता कपूर पर्ल का समर्थन करने आगे आई हैं। उनके सपोर्ट में और लोगों को भी आगे आना चा हिए, मुझे पूरा भरोसा है कि पर्ल निर्दोष है। कुल लोगों द्वारा उसके साथ जो किया जा रहा है वो बहुत भयावाह है, ऐसा नहीं होना चाहिए’।

आपको बता दें कि एकता कपूर और लड़की की मां के बीच कथित बातचीत का ऑडियो भी सामने आ चुका है जिसमें मां खुद पर्ल को निर्दोष बता रही हैं। हालांकि उस ऑडियो की दैनिक जागरण आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं करता है।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.