56 साल की उम्र में खुद को ऐसे जवां रखती हैं 'रामायण' की सीता, वीडियो शेयर कर खोला राज, फैंस बोले- अभी करते हैं ट्राई

शो में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी सोशल मीडिया जबरदस्त एक्टिव हैं। वह आए दिन शो से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज के साथ अपनी लेटेस्ट अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी बीच दीपिका ने अपना एक वीडियो शेयर किया है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:19 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:19 AM (IST)
56 साल की उम्र में खुद को ऐसे जवां रखती हैं 'रामायण' की सीता, वीडियो शेयर कर खोला राज, फैंस बोले- अभी करते हैं ट्राई
Photo Credit - Dipika Chikhlia Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर का चर्चित सीरियल 'रामायण' आज भी दर्शकों के दिल के बेहर करीब है। इस शो को देखने को लेकर आज भी लोग काफी उत्सुक रहते हैं। लॉकडाउन में 'रामायण' पुन: प्रसारित किया जा रहा है। 'रामायण' ने टीआरपी के अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस शो पुन: प्रसारण से इसके सभी स्टारकास्ट जैसे राम, सीता और लक्ष्मण का किरादर निभाने वाले सितारे एक बार फिर से लाइम लइट में आ गए हैं। वहीं शो में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी सोशल मीडिया जबरदस्त एक्टिव हैं। वह आए दिन शो से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज के साथ अपनी लेटेस्ट अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी बीच दीपिका ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपना ब्यूटी सीक्रेट फैंस के साथ शेयर करती दिख रही हैं। यहां देखें वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट ब्यूटी सीक्रेट वीडियो पोसट किया है। इस वीडियो में वह फैंस को बता रही हैं कि कैसे हमारे किचन में मौजूद चीजों से आप स्क्रब बनाकर  अपनी स्किन को खूबसूरत और जवां बना सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका पहले लाल मसूर की दाल लेती हैं, उसके साथ नीम की कुद सूखी पत्तियां, सूजी को एक साथ मिलाकर उसको दरदरा पीसकर उसका एक स्क्रेब फॉम में तयार करती हैं। फिर उसमें दही और हल्दी मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपने फेस पर लगाती हैं। फिर हल्का सूखने पर उसे स्क्रेब करते हुए पानी से वॉश कर देती हैं। इस के बाद उनकी स्किन काफी ग्लो करती नजर आती है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनका पूरा परिवार एक ही फ्रेम में नजर आया था। तस्वीर में दीपिका के साथ उनके पति और दोनों बेटियां नजर आ रहीं थीं। इस दौरान सभी काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका वनपीस ड्रेस में काफी मॉर्डन लग रही हैं। दीपिका की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रसे ने कैप्शन में लिखा, 'परिवार : और परिवार की सुख-सुविधाएं...बीमारी, सेहत, मौज-मस्ती, बुरे समय में....दूसरें साथ छोड़ देते हैं लेकिन परिवार एक साथ खड़े रहते हैं।'

chat bot
आपका साथी