'रामायण' की 'सीता' ने ऐसे दी थी कोरोना को मात, 'नॉन गुजरातियों' के लिए शेयर की टिप्स

हाल ही में रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने कोरोना से घर पर ही इलाज के नुस्खे बताए हैं। दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में दीपिका अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ साझा करती ही रहती हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:35 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:44 PM (IST)
'रामायण' की 'सीता' ने ऐसे दी थी कोरोना को मात, 'नॉन गुजरातियों' के लिए शेयर की टिप्स
दीपिका चिखलिया की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। 80-90 के दशक में शुरू हुई टेलीविजन की पहली रामायण का एक बार फिर से प्रसारण शुरू हो गया है। इसी बीच इसके सभी पात्रों पर भी लोग प्यार बरसा रहे हैं। एक बार फिर से रामायण के सभी किरदार चर्चाओं में आ गए हैं। हाल ही में रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने कोरोना से घर पर ही इलाज के नुस्खे बताए हैं।

दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में दीपिका अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ साझा करती ही रहती हैं। दीपिका भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। लेकिन दीपिका ने घर पर रहते हुए कुछ घरेलू उपाय किए जिससे वो जल्दी ही ठीक भी हो गईं। अब दीपिका ने यही नुस्खे अपने फैंस के साथ भी शेयर किए हैं। 

दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट किया। अपने ट्वीट में दीपिका ने नॉन-गुजराती लोगों को खासतौर पर मेंशन करते हुए लिखा, 'मसूर की दाल, हल्दी पानी, नींबू पानी, कपूर स्मेल के लिए, प्राणायाम सकारात्मक सोच के लिए... इस तरह से मैंने अपना क्वारंटीन बिताया...सभी अपना ध्यान रखें और मास्क पहनें'।

दीपिका ने अपने इस ट्वीट में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) और गुजरात के मुख्यमंत्री को भी टैग किया है। दीपिका का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी उनके इस ट्वीट को खासा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका ने हाल ही में रामायण के एक बार फिर से शुरू हुए प्रसारण पर भी खुशी जाहिर की थी।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'यह साझा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि रामायण छोटे पर्दे पर इस साल फिर शुरू हो रही है। पिछले साल रामायण लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई थी और ऐसा लग रहा है कि इतिहास ख़ुद को दोहरा रहा है। यह शो सिर्फ़ मेरे ही नहीं, बल्कि हज़ारों भारतीय परिवारों के जीवन का हिस्सा रहा है। आइए और हमारे समुदाय का हिस्सा बनिए और आने वाली पीढ़ियों के साथ रामायण का ज्ञान बांटिए। स्टार भारत पर हर रोज़ शाम को सात बजे रामानंद सागर की रामायण देख सकते हैं।'

नकुल मेहता के 2 महीने के बेटे की हुई सर्जरी, पत्नी जानकी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

chat bot
आपका साथी