Dance Deewane 3 के सेट पर पहुंचे कंटेस्टेंट का डांस देखे रोने लगे दलेर मेहंदी, बड़े भाई को संभालते दिखे मीका सिंह

डांस दीवाने 3 के मंच पर कई कंटेंस्टेंट जहां अपने डांस का तड़का लगाएंगे वहीं मीका सिंह और दलेर मेहंदी भी काफी मस्ती करते दिखने वाले हैं। लेकिन इसी दौरान एक कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस के दौरान दलेर मेहंदी इतने इमोशनल हो जाते हैं कि वह रोने लगते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 09:54 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 09:54 AM (IST)
Dance Deewane 3 के सेट पर पहुंचे कंटेस्टेंट का डांस देखे रोने लगे दलेर मेहंदी, बड़े भाई को संभालते दिखे मीका सिंह
Photo Credit - colorstv's Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स टीवी पर आने वाला डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो में देश के कोने-कोने से कंटेस्टेंट अपने डांस का हुनर दिखाने आते हैं। हर बार इस शो में एक अलग थीम देखने को मिलता है। इस शो में हर बार कोई न कोई सेलेब्स गेस्ट के तौर पर शामिल होता है। वहीं इस बार 'डांस दीवाने 3' के मंच पर बॉलीवुड के जाने मानें पंजाबी ब्रदर्स की जाड़ी नजर आने वाली है। जी हां, इस बार शो में सिंगर मिका सिंह और उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी बतौर गेस्ट बनकर आने वाले हैं। इस शो का प्रोमो सामने आ चुका है जिसमें काफी दिलचस्प झलकियां देखने को मिल रही है। वहीं शो के दौरान कुछ ऐसा होता है कि दलेर मेहंदी इमोशनल इमोशनल हो जाते हैं। यहां देखें प्रोमो...

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'डांस दीवाने 3' के मंच पर कई कंटेंस्टेंट जहां अपने डांस का तड़का लगाएंगे वहीं मीका सिंह और दलेर मेहंदी भी काफी मस्ती करते दिखने वाले हैं। लेकिन इसी दौरान एक कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस के दौरान दलेर मेहंदी इतने इमोशनल हो जाते हैं कि वह रोने लगते हैं। ये देखकर उनके भाई मीका सिंह उन्हें संभालते दिखते हैं। इस प्रोमो को जारी करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, 'दलेर मेहंदी और मीका सिंह पाजी के साथ कुछ हंसा देने वाले, कुछ इमोशनल, कुछ तो मस्ती भरे पल बचपन के फिर करेंगे हम याद। देखिए बचपन स्पेशल...।

इस प्रोमो से साफ पता चल रहा है कि इस बार जो स्पेशल थीम है वो बचपन पर होने वाला है। इसी दौरान जब दलेर मेहंदी एक पर परफॉर्मेंस देखते ​हैं जिसमें एक बच्चा अपने दोस्त से बिछड़ता है तो उसका क्या हाल होता है। ये देखते ही दलेर मेहंदी अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और रोने लगते हैं। दलेर ही नहीं वहां मौजूद सभी लोग इस परफॉर्मेंस को देकर रो पड़ते हैं। वहीं शो में मीका और दलेर मेहंदी देसी ब्वॉयज फिल्म का फेमस सॉन्ग 'सुबह होने न दे...' गाना भी गाते नजर आते हैं।

chat bot
आपका साथी