Coronavirus की चपेट में आई बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट सारा गुरुपाल, खुद को किया आइसोलेट

अभिनेत्री सारा गुरपाल, Instagram : saragurpals .

मशहूर पंजाबी अभिनेत्री और छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट सारा गुरपाल के फैंस के लिए बुरी खबर है। अभिनेत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं।

Anand KashyapTue, 20 Apr 2021 09:31 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर पंजाबी अभिनेत्री और छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट सारा गुरपाल के फैंस के लिए बुरी खबर है। अभिनेत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। जिसके चलते उन्हें काफी मुश्किलों को सामना भी करना पड़ रहा है।

सारा गुरपाल ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सारा गुरपाल खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया है वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

सारा गुरपाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं, आइसोलेशन में खुद का ख्याल रख रही हूं! मैं आप लोगों से अनुरोध करती हूं कि आप उचित देखभाल करें और यदि आप मुझसे हाल ही में मिले हैं तो कृपया स्वयं की जांच करवाएं।' सोशल मीडिया पर सारा गुरपाल का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि सारा गुरपाल पिछले साल सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बिग बॉस 14 के घर में सारा गुरपाल ज्यादा लंबा नहीं टिक सकीं और जल्द शो से बाहर हो गई थीं। शो में अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक और शहबाज देओल के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी।

बात करें कोरोना वायरस की तो इसकी दूसरी लहर ने देशभर के लोगों को एक बार फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। इस महामारी का बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के भी बहुत से सितारे शिकार हो चुके हैं। आए दिन किसी न किसी स्टार के कोरोना से संक्रमित होने की खबरें आती रहती है।  

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.