कोरियोग्राफर पुनीत पाठक के बर्थडे के पहले उनका बेडरूम वीडियो हुआ वायरल, पत्नी को नींद से जगाया और फिर...

पुनीत पाठक ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड निधी मूनी सिंह के साथ सात फेरे लिए ​हैं। ​पुनीत और निधि ने 11 दिसंबर 2020 को बड़ी ही धूमधाम से शादी की है। दोनों की शादी में टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक के कई स्टार्स ने शिरकत की ​थी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:29 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:29 PM (IST)
कोरियोग्राफर पुनीत पाठक के बर्थडे के पहले उनका बेडरूम वीडियो हुआ वायरल, पत्नी को नींद से जगाया और फिर...
Photo Credit : Punit Pathak Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Punit Pathak Private Video: बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर पुनीत पाठक और 'खतरों के खिलाड़ी' फेम पुनीत पाठक ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड निधी मूनी सिंह के साथ सात फेरे लिए ​हैं। ​पुनीत और निधि ने 11 दिसंबर, 2020 को बड़ी ही धूमधाम से शादी की है। दोनों की शादी में टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक के कई स्टार्स ने शिरकत की ​थी। वहीं कल यानी 1 नवंबर को पुनीत पाठक का जन्मदिन है। पुनीत के बर्थडे से पहले ही उनका एक प्राइवेट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी निधि मूनी के साथ नजर आ रहे हैं। यहां देखें वीडियो...

कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना प्राइवेट वीडियो शेयर किया है। ये उनका बेडरूम वीडियो है। आप देख सकते हैं कि पुनीत पाठक अपनी पत्नी निधि मूनी सिंह के साथ नजर आ रहे हैं और वहीं इस वीडियो को बना रहे होते हैं। इस दौरान निधि बेड पर आंख बंद कर के लेटी होती हैं। निधि को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो सो रही हैं। फिर पुनीत उन्हें अपने हाथों से पुश करके जगाते हैं। वहीं निधि जैसे ही अपनी आंखें खोलती हैं वह देखती है कि पुनीत उनका वीडियो बना रहे होते हैं। इसके बाद निधि और पुनीत एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं।

इसे शेयर करते हुए पनीत ने कैप्शन में लिखा, 'ये सचमुच सो रही हैं या जागी हुई हैं'। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर इस प्यारे से कपल की तारीफें भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

पुनीत पाठक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर रियलिटी शो 'डीआईडी' से की थी। वह सीजन 2 के सेकंड रनरअप रहे थे। इसके अलावा वह 'एबीसीडी','एबीसीडी 2' फिल्म में नजर आ चुके हैं। यही नहीं पुनीत 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी