अपने नाना की गोद में बैठी इस एक्ट्रेस को पहचान पाए क्या आप ? कपिल शर्मा से है इनका खास कनेक्शन

खासकर ऐसी तस्वीरें जो सोशल मीडिया यूजर्स या उनके फैंस ने अब तक ना देखी हैं। अब हाल ही में एक एक्ट्रेस ने अपने बचपन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। क्या आप इस एक्ट्रेस को पहचान पाए?

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:42 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:42 PM (IST)
अपने नाना की गोद में बैठी इस एक्ट्रेस को पहचान पाए क्या आप ? कपिल शर्मा से है इनका खास कनेक्शन
नाना की गोद में बैठी सुमोना चक्रवर्ती, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर अधिकतर सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में ये सितारे फैंस के साख अपनी कई तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। खासकर ऐसी तस्वीरें जो सोशल मीडिया यूजर्स या उनके फैंस ने अब तक ना देखी हैं। अब हाल ही में एक एक्ट्रेस ने अपने बचपन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। क्या आप इस एक्ट्रेस को पहचान पाए?

नहीं पहचान पाए! तो हम आपको बताते हैं कि ये प्यारी सी बच्ची कौन है... ये प्यारी सी बच्ची जो इस तस्वीर में अपने नाना की गोद में बैठी है वो कई और नहीं बल्कि कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती हैं। सुमोना चक्रवर्ती ने अपने नाना के जन्मदिन के मौके पर इस तस्वीर को शेयर किया है। सुमोना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपने नाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर में सुमोना को देख उनके फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti)

बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सुमोना चक्रवर्ती कपिल शर्मा शो में शुरुआत से ही जुड़ी हुई हैं। सबसे पहले सुमोना कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी मंजू बनकर शो में नजर आती थीं। इसके बाद शो के दूसरे सीजन में सुमोना ने कपिल शर्मा की पड़ोसी सरला का किरदार निभाया था। इन दिनों सुमोना चक्रवर्ती शो में कपिल की दोस्त भूरी के किरदार में नजर आती हैं। सुमोना को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा सुमोना चक्रवर्ती सोनीटीवी के मशहूर धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' के पहले सीजन में राम कपूर की छोटी बहन के किरदार में नजर आई थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti)

chat bot
आपका साथी