Bigg Boss 14: सलमान खान के शो में जाने से पहले गौहर खान ने ब्वॉयफ्रेंड संग की वीडियो चैटिंग, दोनों के बीच हुईं ये बातें

बिग बॉस विनर गौहर जल्द ही बिग बॉस-14 में नजर आएंगी। बिग बॉस शो का हिस्सा बनने से पहले गौहर खान ने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग वीडियो चैटिंग की। इस दौरान का दोनों ने फैंस से कई मजेदार बातें कीं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 04:52 PM (IST)
Bigg Boss 14: सलमान खान के शो में जाने से पहले गौहर खान ने ब्वॉयफ्रेंड संग की वीडियो चैटिंग, दोनों के बीच हुईं ये बातें
Gauahar Khan Live Chat On Video With Boyfriend Zaid Darbar Before Entering Bigg Boss 14

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ये शो ऑन एयर होने में अब बस एक दिन बाकी है। यानी ये शो 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शो को लेकर एक के बाद एक कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं दर्शकों में भी इस शो को लेकर काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है। शो को लेकर दर्शकों को अभी तक बस इतना बताया गया है कि इस सीज़न में काफी कुछ बदलाव होंगे। क्या धमाका होने वाला है ये शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

वहीं 'बिग बॉस' विनर गौहर जल्द ही बिग बॉस-14 में नजर आएंगी। एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। बिग बॉस शो का हिस्सा बनने से पहले गौहर खान ने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग वीडियो चैटिंग की। इस दौरान का दोनों ने फैंस से कई मजेदार बातें कीं। 

 

गौहर खान हाल ही में इंस्टग्राम पर लाइव हुईं थीं। वह अकेले नहीं बल्कि उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार भी जब लाइव हुए तो फैंस के लिए ये एक बड़ा सरप्राइज था। इस दौरान दोनों ने 'बिग बॉस-14' से जुड़ी भी बातें की। इस वीडियो चैट में गौहर और जैद काफी खुश नजर आ रहे थे। गौहर ने जैद से इस दौरान उन्हें बिग बॉस के लिए विश करने के लिए कहा। जिसके बाद जैद ने गौहर को बिग बॉस के लिए बधाई दी।

लाइव चैट के दौरान गौहर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद को 'बिग बॉस-14' से जुड़ी किसी भी जानकारी को बताने से मना किया। इसके बाद उन्होंने कुछ भी पता होने से इनकार दिया।   वीडियो चैटिंग के दौरान गौहर ने जैद के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करते हुए उनकी एक्टिंग स्किल की भी तारीफ की।

वहीं गौहर को सलमान खान के रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए उनके फैंस जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे थे। वहीं जैद ने भी गौहर को 'मैम' कहते हुए कहा कि वह शो में रॉक करेंगी। आपको बता दें के जैद दरबार, इस्माइल दरबार के बेटे हैं। 

chat bot
आपका साथी