Bigg Boss OTT: सुनील ग्रोवर को करण जौहर के शो के लिए किया गया अप्रोच, पढ़ें पूरी खबर

सुनील ग्रोवर कॉमेडियन हैl वह कई शो में नजर आ चुके हैंl इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैंl उनकी भूमिका काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:55 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:22 AM (IST)
Bigg Boss OTT: सुनील ग्रोवर को करण जौहर के शो के लिए किया गया अप्रोच, पढ़ें पूरी खबर
सुनील ग्रोवर को शो के लिए अप्रोच किया गया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl सुनील ग्रोवर को करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी के लिए अप्रोच किया गया हैl हालांकि सुनील ग्रोवर में अभी तक इसके लिए हामी नहीं भरी हैl बिग बॉस 15 की घोषणा कर दी गई हैl इस शो के फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैl कई लोग कयास लगा रहे हैं कि शो में कौन भाग ले सकता हैl इनमें दिव्या अग्रवाल, दिशा वकानी, रिद्धिमा पंडित, नेहा मर्दा, आस्था गिल, रिया चक्रवर्ती और अनुषा डांडेकर जैसे कई नाम उभरकर सामने आए हैंl हालांकि अभी तक किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की हैl

अब सुनील ग्रोवर का नाम भी सामने आया कहा हैl जा रहा है कि सुनील ग्रोवर से भी बिग बॉस में भाग लेने का आवाहन किया गया हैl पिंकविला की खबर के अनुसार सुनील ग्रोवर को शो के लिए अप्रोच किया गया है और निर्माता चाहते है कि बिग बॉस 15 में सुनील ग्रोवर अवश्य नजर आएl हालांकि सुनील ग्रोवर ने अभी तक इसके लिए हामी नहीं भरी हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

यह भी कहा जा रहा है कि बिग बॉस 13 के प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस 15 में नजर आ सकते हैंl इस बारे में बताते हुए सूत्रों ने कहा है, 'बिग बॉस ओटीटी कनेक्शन के बारे में होगाl जो भी प्रतियोगिता में आएगा, वह किसी के साथ कनेक्शन लेकर आएगाl हालांकि उन्हें अपना खेल अकेले खेलना होगाl' बिग बॉस ओटीटी का पहला एपिसोड 8 अगस्त से प्रसारित होगा।

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

सुनील ग्रोवर कॉमेडियन हैl वह कई शो में नजर आ चुके हैंl इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैंl उनकी भूमिका काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl सुनील ग्रोवर ने तांडव नामक वेब सीरीज में भी काम किया हैl

chat bot
आपका साथी