Bigg Boss OTT Promo: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की होगी ग्रैंड एंट्री, बोलीं- ‘वैसे तो हम जबरदस्ती रोमांस के लिए जाने जाते हैं लेकिन...’

टीवी के सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस’ के इस सीज़न की पहली कंटेस्टेंट का नाम कनफर्म हो गया है। लंबे समय से चर्चा थी कि इस बार शो में भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एंट्री लेने वाली हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 10:06 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 10:06 AM (IST)
Bigg Boss OTT Promo: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की होगी ग्रैंड एंट्री, बोलीं- ‘वैसे तो हम जबरदस्ती रोमांस के लिए जाने जाते हैं लेकिन...’
Photo Credit - Akshara Singh Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस’ के इस सीज़न की पहली कंटेस्टेंट का नाम कन्फर्म हो गया है। लंबे समय से चर्चा थी कि इस बार शो में भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री लेने वाली है। तो अब ये खबर कन्फर्म हो गई है कि अक्षरा सिंह, करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस ओटीटी में भाग लेंगी। अक्षरा सिंह का प्रोमो सामने आ गया है जिसमें वो अपने लटके-झटके दिखाती नज़र आ रही हैं और स्टेज पर एंट्री कर रही हैं।

प्रोमो में अक्षरा का चेहरा तो नहीं दिखाया गया है लेकिन हल्क फुल्की झलक ज़रूर दिखा दी गई है। वीडियो में अक्षरा कह रही हैं, ‘जो लोग हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब देते हैं उन सबकी लबर-लबर बंद करने आ रहे हैं। वैसे तो हम जबरदस्त के रोमांस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ज़रूरत पड़ी तो हमें एक्शन भी बराबर आता है’। इसके बाद एक्ट्रेस स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं। देखें प्रोमो।

 

View this post on Instagram

A post shared by BIGGBOSS👁 (@biggboss_media)

आपको बता दें कि अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस स्टार हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी हैं। इन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया है जिसके 27 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन इनके इंस्टाग्राम वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

इन कंटेस्टेंट्स के नाम की है चर्चा...

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह अलावा कई टीवी, फिल्म और म्यूजिक की दुनिया के सितारे भी बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगे। इसमें दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित, नेहा भसीन और नेहा मार्दा का नाम शामिल है। इन सभी ने कंफर्म किया है कि ये इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा बनने वाले हैं। वहीं खबर ये भी है शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता भी करण जौहर के शो में हिस्सा ले सकती हैं। इनके अलावा टीवी एक्टर जीशान खान, करण नाथ, निशा रावल, अनुष्का दांडेकर भी शो में नज़र आ सकते हैं।

बताते चलें कि इस बार शो हमेशा की तरह सीधे टीवी पर नहीं, बल्कि पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बिग बॉस पहले 6 हफ्तों तक वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा उसके बाद आगे के एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट होंगे जिन्हें सलमान ख़ान होस्ट करेंगे।

chat bot
आपका साथी