Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में नजर आएंगी ये मशहूर सिंगर, हिमेश रेशमिया ने दिया था फिल्मों में मौका

दिग्गज अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं इस बार बिग बॉस 15 में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं इसको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:01 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:01 AM (IST)
Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में नजर आएंगी ये मशहूर सिंगर, हिमेश रेशमिया ने दिया था फिल्मों में मौका
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, तस्वीर, Instagram: beingsalmankhan

नई दिल्ली, जेएनएन। दिग्गज अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं इस बार बिग बॉस 15 में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं, इसको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं इन सबके बीच बिग बॉस 15 की एक कंटेस्टेंट का खुलासा किया हो गया है। यह कंटेस्टेंट मशहूर गायिका अकासा सिंह हैं।

अंग्रेजी वेबसाइट टाम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार इस बार बिग बॉस 15 में अकासा सिंह नजर आने वाली हैं। अकासा सिंह एक मशहूर गायिका हैं। उन्होंने कई फिल्मों के गाने गाकर दर्शकों के दिलों को जीता है। पहली बार अकासा सिंह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार में नजर आई थीं। इस शो में उनके मेंटोर सिंगर हिमेश रेशमिया थे। इस शो में हिमेश रेशमिया अकासा सिंह के गाने से इतने खुश हुए थे कि उन्होंने उन्हें फिल्मों के गाना गवाने का वादा किया था।

वादे के अनुसार हिमेश रेशमिया ने अकासा को फिल्म समन तेरी कसम में गाने का मौका दिया था। इस फिल्म में उन्होंने खींच मेरी फोटो गाना गाया था। अकासा की आवाज में दर्शकों ने उनके इस गाने को खूब पसंद भी किया था। इसके अलावा अकासा सिंह सिंगर आस्था गिल के साथ नागिन गाना गाकर मशहूर हो चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म भारत, गुड न्यूज और लव आजकल जैसी फिल्मों के लिए भी गाने गए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AKASA (@akasasing)

वहीं बात करें बिग बॉस 15 के अन्य कंटेस्टेंट्स की तो इस शो में टीवी अभिनेता विशाल कोटियन, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान, डोनल बिष्ट और तेजस्वी प्रकाश के शामिल होने की खबर है। हालांकि बिग बॉस के मेकर्स और इन सितारों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि सलमान खान का शो बिग बॉस 15 अगले महीने 2 तारीख से रात 9.30 बजे से शुरू होगा।

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 से जुड़ा कई वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहे हैं। सलमान खान के फैंस और शो के दर्शक वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बिग बॉस का हर दर्शक जानता है कि हर सीजन में शो की थीम अलग होती है। जारी हुए प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार बिग बॉस 15 का थीम जंगल जैसा हो सकता है। 

chat bot
आपका साथी