Bigg Boss 15: क्या परेशानियों के साथ शुरू होगा कंटेस्टेंट्स का खेल ? नए प्रोमो के साथ सलमान खान ने दी ये खास जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जल्द अपना रियलिटी शो बिग बॉस 15 लेकर आने वाले हैं। इन दिनों यह रियलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर चालू है लेकिन अब यह शो टीवी पर बिग बॉस 15 के नाम से प्रसारित होने वाला है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:56 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 11:56 AM (IST)
Bigg Boss 15: क्या परेशानियों के साथ शुरू होगा कंटेस्टेंट्स का खेल ? नए प्रोमो के साथ सलमान खान ने दी ये खास जानकारी
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, तस्वीर- Instagram: colorstv

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जल्द अपना रियलिटी शो बिग बॉस 15 लेकर आने वाले हैं। इन दिनों यह रियलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर चालू है, लेकिन अब यह शो टीवी पर बिग बॉस 15 के नाम से प्रसारित होने वाला है। बिग बॉस 15 को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। अब इस शो के मेकर्स ने बिग बॉस 15 से जुड़ा एक नया वीडियो प्रोमो जारी किया है।

इस वीडियो प्रोमो को कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स को काफी चुनौतियों को सामना करना पड़ेगा। वीडियो प्रोमो में सलमान खान एक जंगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह बैठते हुए मच्छर मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार कंटेस्टेंटे्स कई सारी असुवधिाओं का भी सभी सामना करना पड़ेगा।

बिग बॉस 15 के वीडियो प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, 'यहां जगने-जगाने की, चिढ़ने-चिढ़ाने की तो है, लेकिन कहां हैं सुविधाएं सोने की 'विश्वसुंत्री'।' वहीं प्रोमो में अभिनेत्री की रेखा की आवाज आती है और वह कहती हैं, 'हमारे आगोश के साए में नींद कहां आएगी और इस जंगल की सर्द हवा हर वक्त सताएगी।' इस पर सलमान खान कहते हैं, 'सदस्यों की सदस्याएं और उनकी समस्याएं होने वाली हैं भयंकर टाइट। संकट इन जंगल फैलाएगा दंगल पे दंगल।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान के फैंस और शो के दर्शक वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बिग बॉस का हर दर्शक जानता है कि हर सीजन में शो की थीम अलग होती है। जारी हुए प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार बिग बॉस 15 का थीम जंगल जैसा हो सकता है।

गौरतलब है कि बिग बॉस 15, तीन अक्टूबर 2021 से कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा। सोमवार से शुक्रवार यह शो रात 10.30 बजे दिखाया जाएगा वहीं वीकेंड पर सलमान खान दर्शकों से रात 9 बजे मिलेंगे। अब बात करें कि ओटीटी में दिख रहे कंटेस्टेंट का क्या होगा? तो खबर के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी के सिर्फ 2 कंटेस्टेंट ही बिग बॉस 15 में जाएंगे। अब देखना होगा कि कौन बाजी मारेगा।

chat bot
आपका साथी