Bigg Boss 15: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आएंगी करण जौहर के शो में नजर, पवन सिंह पर लगा चुकीं हैं गंभीर आरोप

अक्षरा सिंह के बारे में कहा जाता है कि ये भोजपुरी इंडस्ट्री की हाइली पेड एक्ट्रेस हैं। अक्षरा पिछले दिनों पवन सिंह के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थीं। अक्षरा सिंह और पवन सिंह काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:28 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:28 AM (IST)
Bigg Boss 15: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आएंगी करण जौहर के शो में नजर, पवन सिंह पर लगा चुकीं हैं गंभीर आरोप
Image Source: Akshara Singh Official Insta Page

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 15 के शुरू होने के दिन नजदीक आते ही कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलास हो रहा है। इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो में पार्ट लेने के लिए जिस नए सदस्य के नाम का खुलासा हुआ है वो हैं भोजपुरी फिल्मों की सुपस्टार अक्षरा सिंह। अक्षरा बिग बॉस ओटीटी में करण जौहर का सामना करती नजर आएंगी। ओटीटी वर्जन करण जौहर होस्ट करेंगे जो टीवी से छह हफ्ते पहले लॉन्च हो जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली हैं। अक्षरा सिंह को इससे पहले भी इस शो का ऑफर आ चुका है। शो में अक्षरा के अलावा कई टीवी, फिल्म और म्यूजिक की दुनिया के सितारे नजर आएंगे। इसमें दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित, नेहा भसीन और नेहा मार्दा का नाम शामिल है। इन सभी ने कंफर्म किया है कि ये इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

अक्षरा सिंह के बारे में कहा जाता है कि ये इंडस्ट्री की हाइली पेड एक्ट्रेस हैं। अक्षरा पिछले दिनों पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थीं। अक्षरा सिंह और पवन सिंह काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम भी किया है। अलग होने के बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट के आरोप भी लगाए थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह ने तो यहां कहा कि पवन सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा सिंह ने कहा था कि पवन सिंह ने ज्योति सिंह से चोर-छिपे शादी की थी। पवन सिंह के अलावा अक्षरा सिंगर रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों का एक बड़ा नाम है। वह काला टीका, पोरस और सर्विस वाली बहू में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी हैं। इन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया है जिसके 27 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

chat bot
आपका साथी