Bigg Boss 15: साथ नजर आ सकती हैं अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती ! शो में मचेगा घमासान

Bigg Boss 15 Ankita Lokhande and Rhea Chakraborty together मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 15 में रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे एक साथ दिखाई दे सकती हैं। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 03:04 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 03:04 PM (IST)
Bigg Boss 15: साथ नजर आ सकती हैं अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती ! शो में मचेगा घमासान
Image Source: Ankita Lokhande And Rhea Chakraborty Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 15वें सीजन का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो से जुड़ीं खबरें आनी शुरू हो गईं हैं। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती शो का हिस्सा बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस इस बार बिग बॉस के घर में काफी धमाल मचने वाला है। बता दें कि ये इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बिग बॉस में नजर आएंगी रिया-अंकिता

 मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस के आने वाले सीजन में रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे एक साथ दिखाई दे सकती हैं। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्टर की मौत के बाद उठे ड्रग्स केस में रिया को हवालात की हवा भी खानी पड़ गई थी। वहीं अंकिता भी सोशल मीडिया से लेकर न्यूज तक अपने एक्स बॉयफ्रेंड को याद करती नजर आती हैं। ऐसे में दोनों को साथ बिग बॉस के घर में देखना दिलचस्प होगा।

मेकर्स को है हां का इंतजार 

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों बिग बॉस 15 में एक साथ नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने रिया चक्रवर्ती को एप्रोच किया है, अगर उन्होंने हां कर दी तो मेकर्स घर में अंकिता लोखंडे के साथ उन्हें रख सकते हैं। अभी किसी ने भी इसे लेकर हामी नहीं भरी है।

इन सेलिब्रिटीज को भी किया अप्रोच

वहीं खबर है कि बिग बॉस के 15वें सीजन के लिए मेकर्स के एक्ट्रेस दिशा वकानी, दिशा परमार, सुरभि चंदना, कृष्णा अभिषेक, नेहा मर्दा, जेनिफर विंगेट को भी अप्रोच किया है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि अदा खान, तेजस्वी प्रकाश, निकेतन धीर और अभिजीत सावंत जैसे कई सिलेब्स इस बार शो में नजर आ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी