Bigg Boss 14: शो की टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ की मौत, सड़क दुर्घटना में गवाईं जान

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। इस शो के प्रोडक्शन टीम में काम करने वाली टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ का निधन हो गया है। उनकी मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 01:13 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 01:13 PM (IST)
Bigg Boss 14: शो की टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ की मौत, सड़क दुर्घटना में गवाईं जान
बिग बॉस की टैलेंट मैनेजर की मौत, तस्वीर : इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। इस शो के प्रोडक्शन टीम में काम करने वाली टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ का निधन हो गया है। उनकी मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई है। अंग्रेजी वेब साइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में एक शख्स भी घायल हो गया है। पिस्ता धाकड़ प्रोडक्शन कंपनी एंडेमोल शाइन इंडिया के साथ एक टैलेंट मैनेजर के रूप में काम कर रही थीं।

शुक्रवार को बिग बॉस 14 की पूरी टीम ने सलमान खान के साथ शो के वीकेंड का वार के एपिसोड की शूटिंग की। शूटिंग खत्म होने के बाद पिस्ता अपनी सहयोगी के साथ एक्टिवा स्कूटर से घर के लिए निकलीं। सड़क पर ज्यादा अंधेरा होने की वजह से पिस्ता का स्कूटर स्लिप हो गया और वह अपनी सहयोगी के साथ नीचे गिर गईं। उनकी सहयोगी दाईं ओर जबकि पिस्ता बाईं गिरीं। तभी पीछे से एक वैनिटी वैन आई और अनजाने में उसके ऊपर दौड़ पड़ी।

जिसके बाद अब वह इस दुनिया में नहीं रहीं। मशहूर प्रोडक्शन कंपनी की कर्मी होने की वजह से पिस्ता धाकड़ ने कई बड़े रियलिटी शो के लिए काम किया था। उन्होंने बिग बॉस के अलावा निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के लिए भी काम किया था। पिस्ता धाकड़ के टीवी और बॉलीवुड के सितारों से अच्छे संबंध थे। 

chat bot
आपका साथी