Bigg Boss 14: जानें- उन तीन नए सदस्यों के बारे में, जिन्हें मिली है घर में एंट्री

Bigg Boss 14 बिग बॉस 14 के घर में तीन सदस्यों को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है। इसमें कविता कौशिक नैना सिंह और शार्दुल पंडित शामिल हैं। ख़ास बात है कि तीनों की सदस्य टीवी की दुनिया से आते हैं। आइए जानते हैं इन तीनों के बारे में ...

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:47 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 01:56 PM (IST)
Bigg Boss 14: जानें- उन तीन नए सदस्यों के बारे में, जिन्हें मिली है घर में एंट्री
नैना सिंह, कविता कौशिक, शार्दुल पंडित ( फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम )

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 के घर में हमेशा कुछ नया देखने को मिल रहा है। पहले तूफानी सीनियर्स ने खूब धमाल मचाया और अब बाहर चल गए। इसके अलावा शहजाद देओल और सारा गुरपाल की भी घर से वापसी हो चुकी है। इन सबके बीच तीन नए सदस्यों को एंट्री दी गई है। कविता कौशिक, शार्दुल और नैना सिंह शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

1. कविता कौशिक- पहली फ्रेशर्स हैं कविता कौशिक। कविता कौशिक टीवी के फेमस हस्ती रह चुकी हैं। उन्हें लोग पहले जानते हैं। कविता को सबसे ज्यादा फेम सब टीवी के शो एफआईआर से मिली थी। इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में कुमकुम भाग्य से किया था। अब देखना है कि वह बिग बॉस के घर में कैसा खेल दिखाती हैं?

2. नैना सिंह- नैना सिंह का रिश्ता भी ज़ी टीवी के फेमस शो कुमकुम भाग्य से जुड़ा है। उन्होंने इस शो में रिया मेहरा किरदार निभाया था। इसके लिए उन्होंने काफी फेम भी मिला है। नैना का रिश्ता रियलिटीज़ शोज़ से रह चुका है। वह फेमिना मोस्ट स्टाइलिस्ट डिवा जीत चुकी हैं। इसके अलावा एमटीवी के शो स्पीटविला भी भाग ले चुकी हैं। अब बारी है बिग बॉस की।

3. शार्दुल पंडित- शार्दुल पंडित भी टीवी एक्टर हैं। वह इंडिया बेस्ट सीने स्टार की खोज में पहली बार सामने आए थे। रेडियो जॉकी रह चुके शार्दुल को पहला ब्रेक एडटीवी के शो बंदिनी से मिला। इसके बाद वह कितनी मोहब्बत है जैसे टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा बनें। इसके अलावा शार्दुल बॉक्स क्रिकेट लीग में कमेंट्री भी करते रहे हैं। बिग बॉस के घर में पहले दिन उनकी लड़ाई नैना सिंह से हो गई है।  अब देखना है कि ये तीनों प्रतिभागी घर में क्या तूफान लाते हैं?

chat bot
आपका साथी