Bigg Boss 14: जान कुमार शानू के मराठी भाषा को लेकर बयान पर मचा बवाल, मनसे नेता ने दी करियर तबाह करने की धमकी

Bigg Boss 14 मनसे नेता अमेय खोपकर ने ट्विटर पर अपनी नाराज़गी जताते हुए मराठी भषा में ट्वीट किये। अमेय ने लिखा- तुम्हें मराठी भाषा से दिक्कत है। तुम एक कीड़े हो। मैं उन्हें मुंबई से बाहर फिकवाने के लिए नामित कर रहा हूं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:29 AM (IST)
Bigg Boss 14: जान कुमार शानू के मराठी भाषा को लेकर बयान पर मचा बवाल, मनसे नेता ने दी करियर तबाह करने की धमकी
जान कुमार शानू और अमेय खोपकर। (Photo- Mid-Day, Twitter)

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस छोटे पर्दे के सबसे विवादित शोज़ में शामिल है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स की हरकतों का कई बार बाहर भी असर नज़र आता है। अब ऐसा ही हुआ है जान कुमार शानू के साथ, जिनके मराठी भाषा को लेकर दिये गये एक बयान के बाद बवाल मच गया है। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने इस पर सख़्त एतराज़ जताते हुए जान के करियर को बर्बाद करने की धमकी दी है। 

मनसे के नेता अमेय खोपकर ने ट्विटर पर अपनी नाराज़गी जताते हुए मराठी भषा में ट्वीट किये। अमेय ने लिखा- तुम्हें मराठी भाषा से दिक्कत है। तुम एक कीड़े हो। मैं उन्हें मुंबई से बाहर फिकवाने के लिए नामित कर रहा हूं। दूसरे ट्वीट में अमेय ने लिखा- मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम मुंबई में अपना करियर आगे ना बढ़ा सको। मैं गारंटी देता हूं कि जल्द तुम अपने-आप से नाराज़ हो जाओगे। हम मराठी तुम्हें कभी छोड़ेंगे नहीं और अगर ज़रूरत पड़ी तो शारीरिक रूप से भी तुम्हें देखेंगे। कलर्स चैनल को निश्चित रूप से यह सीन डिलीट कर देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। एक तरह से यह अच्छा ही है, क्योंकि अब हमें दग़ाबाज़ों की पहचान हो गयी। 

क्या कहा था जान ने

जान और निक्की तम्बोली के बीच किसी बात पर झगड़ा होता है तो निक्की मराठी में बोलती हैं। इस जान उन्हें हिंदी में बात करने के लिए कहते हैं- मराठी में बात मत कर। मेरे सामने मत बात कर। मुझे चिढ़ होती है। सुनाऊंगा तुझे, मेरे सामने मराठी में बात मत कर। दम है तो हिंदी में बोल वर्ना बात मत कर। चिढ़ होती है मुझे। 

चैनल ने जारी किया माफ़ीनामा

कलर्स चैनल ने इसको लेकर एक माफ़ीनामा ट्विटर पर जारी किया है, जिसमें कहा गया कि 27 अक्टूबर के एपिसोड में मराठी भाषा को लेकर किये गये कमेंट के लिए कलर्स माफ़ी मांगता है। महाराष्ट्र के लोगों की भावनाएं आहत करने का हमारा कोई उद्देश्य नहीं था।

#BiggBoss #BiggBoss14 #BB14 pic.twitter.com/A8o34pz9p6— COLORS (@ColorsTV) October 28, 2020

जान, वेटरन सिंगर कुमार शानू के बेटे हैं और बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट बनकर आये हैं। जान और निक्की तम्बोली के बीच अच्छी दोस्ती हो गयी है।

chat bot
आपका साथी