Nikki Tamboli ने किया खुलासा, इस खास वजह से जान कुमार सानू को डेट करने के लिए नहीं हो पाईं तैयार

निक्की तंबोली और जान कुमार सानू , Instagram : nikki_tamboli

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 में सिंगर जान कुमार सानू और अभिनेत्री निक्की तंबोली ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो में जहां जान कुमार ने निक्की तंबोली से अपने प्यार का इजहार किया था वहीं निक्की ने उनके प्रपोज को रिजेक्ट कर दिया था।

Anand KashyapSun, 18 Apr 2021 10:25 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 में सिंगर जान कुमार सानू और अभिनेत्री निक्की तंबोली ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो में जहां जान कुमार ने निक्की तंबोली से अपने प्यार का इजहार किया था, वहीं निक्की ने उनके प्रपोज को रिजेक्ट कर दिया था। अब निक्की तंबोली ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने जान कुमार सानू के प्रपोज को क्यों स्वीकार नहीं किया।

निक्की तंबोली ने हाल ही में आरजे (रेडियो जॉकी) सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस में अपने सफर को लेकर लंबी बात की। जान कुमार सानू के प्रपोज को लेकर जब निक्की तंबोली से पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि जान एक अच्छे इंसान हैं लेकिन उनके टाइप के नहीं हैं। निक्की ने कहा है कि उन्हें मजबूत शख्सियत वाले लोग पसंद हैं और बिग बॉस 14 के घर में उन्होंने देखा कि जान न तो उनके लिए और न ही खुद के लिए कोई स्टैंड ले पाते थे।

निक्की तंबोली ने कहा, 'जान कुमार सानू सबसे प्यारा लड़का है जिसे मैंने देखा है, लेकिन वह मेरे टाइप का नहीं है। मुझे कोई ऐसा व्यक्ति पसंद है जिसके पास एक मजबूत शख्सियत है, जो साहसपूर्वक बोलता हो और लोगों को कभी-कभी असहज महसूस करवाता हो। कोई शक नहीं कि वह बहुत प्यारा है, लेकिन मेरे अनुसार, वह मजबूत व्यक्तित्व वाले नहीं है जो मेरे लिए, खुद या शायद अपने दोस्तों के लिए एक स्टैंड ले सके'।

निक्की तंबोली ने आगे कहा, 'मैंने बिग बॉस में उनके उस हिस्से को कभी नहीं देखा है ... वह अपनी नजर में एक मजबूत व्यक्तित्व बन सकते हैं लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं देखा है, इसलिए हम दोस्त के रूप में ही अच्छे हैं।' निक्की तंबोली के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में रहते हुए जान कुमार सानू और निक्की तंबोली के बीच अच्छी दोस्ती के साथ काफी तकरार भी देखने को मिली थी।

बीते दिनों निक्की तंबोली और जान कुमार सानू साथ में होली मनाने की वजह से चर्चा में थे। इन दोनों ने एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेली था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए जान कुमार सानू ने लिखा, 'हमारी ओर से आपके लिए खुशियों का उपहार। रंगों के साथ प्यार की होली खेल रहे हैं। यह होली 'रंग लगया इश्क का' वाली होगी। वीडियो में जान कुमार सानू और निक्की तंबोली वाइट कलर का कुर्ता पहने नजर आए थे। दोनों बहुत ही खूबसूरत दिख रहे थे। 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.