भाई की मौत के बाद फिर भावुक हुईं निक्की तंबोली, कहा- 'एक लाख शब्द आपको वापस नहीं लाएंगे...'

भाई के निधन के बाद निक्की तंबोली को बहुत बार अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से ट्रोलर्स का समाना करना पड़ा है। उन्होंने अपने भाई के लिए एक बार फिर से सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा था लेकिन निक्की तंबोली ने उसको डिलीट कर दिया है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:01 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:01 PM (IST)
भाई की मौत के बाद फिर भावुक हुईं निक्की तंबोली, कहा- 'एक लाख शब्द आपको वापस नहीं लाएंगे...'
अभिनेत्री निक्की तंबोली, Instagram : nikki_tamboli .

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस अब तक बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों को अपना शिकार बना चुका है। इस महामारी में बहुत से सितारों ने अपनी और अपनों की जान गवां दी है। बीते दिनों साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के भाई भी कोरोना वायरस के सामने जिंदगी की जंग हार गए। भाई के निधन की जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी थी।

वहीं भाई के निधन के बाद निक्की तंबोली को बहुत बार अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से ट्रोलर्स का समाना करना पड़ा है। उन्होंने अपने भाई के लिए एक बार फिर से सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा था, लेकिन निक्की तंबोली ने उसको डिलीट कर दिया है। निक्की सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।

सोमवार को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया था। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार हालांकि कुछ समय बात निक्की तंबोली ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया था कि वह लगभग हर रात सोने के लिए रोती हैं। वहीं उन्होंने एक और नोट साझा किया है। जिसमें निक्की तंबोली ने लिखा है, 'एक लाख शब्द आपको वापस नहीं लाएंगे, मुझे पता है क्योंकि मैंने कोशिश की, न तो एक लाख आंसू होंगे, मुझे पता है क्योंकि मैं रो चुकी हूं।'

अभिनेत्री के इस नोट को फैंस उनके भाई की मौत से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि कि बीतें दिनों निक्की तंबोली ने एक पोस्ट के जरिए यह बताया था कि उनका बाई उन्हें इस शो का हिस्सा बने देखना चाहते थे। इसके चलते वह शो में हिस्सा लेंगी। इस बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा था, कि उनका भाई ऊपर से उन्हें देख रहा होगा। निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा था।

इसमें उन्होंने बताया था कि 'मुझे याद है, जब मैं अपने भाई से हॉस्पिटल में एडमिट करने से पहले बात कर रही थी। मैंने उसे खतरों के खिलाड़ी के बारे में बताया था। वह इसे लेकर बहुत उत्साहित था। मैंने खतरों के खिलाड़ी का चुनाव इसलिए किया था क्योंकि यह शो मुझे बहुत पसंद है। मैं अपने काम के प्रति निष्ठावान हूं। इसने मुझे बहुत कुछ दिया है।' 

chat bot
आपका साथी