Pavitra Punia का सोशल मीडिया पर मिल रही गालियों पर फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस ने यूं सुनाई खरी-खोटी

टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया, Instagram : pavitrapunia_

टीवी अभिनेत्री और रियलिटी शो बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया को इन दिनों सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट और आलोचना का सामना कर रहा है। इतना ही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां तक दी जा रही हैं।

Anand KashyapThu, 15 Apr 2021 03:22 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी अभिनेत्री और रियलिटी शो बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया को इन दिनों सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट और आलोचना का सामना कर रहा है। इतना ही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां तक दी जा रही हैं। ऐसे में पवित्रा पुनिया ने उन्हें सोशल मीडिया पर गाली देने और भद्दे कमेंट करने वालों को करारा जवाब दिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

पवित्रा पुनिया ने सोशल मीडिया पर अपना का वीडियो साझा कर उन्हें ट्रोल करने, गालियां और भद्दे कमेंट करने वालों को करारा जवाब दिया है। पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी अक्सर खुलकर बोलती रहती हैं। पवित्रा पुनिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने गालियां देने वालों को खरी-खोटी सुनाई है।

वीडियो में पवित्रा पुनिया कहती हैं, 'नहीं, मतलब हमारी लाइफ में या किसी की लाइफ में क्या चल रहा है, क्या नहीं चल रहा है, कौन किस तकलीफ से गुजर रहा है। लोगों को क्या परेशानी हो सकती है। कुछ फर्क ही नहीं पड़ता यार। आओ, सीधा गालियां देना शुरू कर दो। मतलब सच में ? हम ट्विटर पर तुम्हारी गालियां सुनने के लिए बैठे हुए हैं, ऐसा है क्या?' सोशल मीडिया पर पवित्रा पुनिया का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों पवित्रा पुनिया अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। इस समय वह अभिनेता और बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट एजाज खान को डेट कर रही हैं। एजाज खान और पवित्रा पुनिया को बिग बॉस 14 के घर में एक-दूसरे से प्यार हो गया था।

एजाज खान और पवित्रा पुनिया अक्सर अपने रिश्ते के बारे में मीडिया से बात करते रहते हैं। वह जल्द शादी करने वाले हैं। इस बात का खुलासा एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में किया था। पवित्र पुनिया ने एजाज खान से अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि प्यार बेहद खूबसूरत एहसास होता है। हम दोनों इसका एहसास करते हैं। हम दोनों बिग बॉस के घर में लड़ाई करते थे। बावजूद इसके हमारे अंदर एक-दूसरे के लिए फीलिंग थी। अब घर से बाहर आने के बाद भी हम दोनों ने एक-दूसरे से अपने फीलिंग का इजहार किया है'। 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.