Devoleena Bhattacharjee तैयार हैं शादी के बंधन में बंधने को, टीवी की बहू ने बताया कब लेंगी ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे

बिग बॉस 14 के घर में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नहीं उन्होंने बिग बॉस 14 के घर में अपने रिलेशनशिप और निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए थे।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:39 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:54 PM (IST)
Devoleena Bhattacharjee तैयार हैं शादी के बंधन में बंधने को, टीवी की बहू ने बताया कब लेंगी ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे
टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी, Instagram : devoleena

नई दिल्ली, जेएनएन। देवोलीना भट्टाचार्जी छोटे पर्दे की मशहूर और चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। बीते दिनों वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा थीं। शो में वह एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर आई थीं। बिग बॉस 14 के घर में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नहीं उन्होंने बिग बॉस 14 के घर में अपने रिलेशनशिप और निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए थे।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बिग बॉस 14 में बताया था कि उनका ब्वॉयफ्रेंड है और वह एक रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने उसके बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया था। अब उन्होंने कहा है कि वह जल्द शादी कर सकती है। यह बात देवोलीना भट्टाचार्जी ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में कही है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि वह अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, 'बिग बॉस में एंट्री करने से पहले ऐसा कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने रिश्ते को आगे लेकर जाऊंगी। मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में पब्लिक में ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं करती। मेरा मानना है कि रिश्‍ते में आपसी समझ का होना जरूरी है। हम एक-दूसरे के साथ को एंजॉय करते हैं।' ब्वॉयफ्रेंड से जुड़े सवाल पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, 'मैं 'बुरी नजर' जैसी चीजों पर यकीन करती हूं। यही वजह है कि ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करूंगी। हां, इतना जरूर कहूंगी कि यदि सब ठीक रहा तो 2022 हमारा वेडिंग ईयर हो सकता है।'

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में देवोलीना भट्टाचार्जी राखी सावंत के सामने अपने रिश्तो को लेकर खुलासा किया था। शो में राखी सावंत ने देवोलीना भट्टाचार्जी से पूछा था कि क्या वह सिंगल है। इस पर वह सिर हिलाते हुए नहीं में जवाब दिया था और कहा था कि उनका बाहर ब्वॉयफ्रेंड हैं। इसके बाद राखी सावंत देवोलीना भट्टाचार्जी से मजाक करते हुए कहा था कि वह इस घर में किसके साथ बैठकर गाना गा सकती हैं। राखी के सवाल पर हैरान देवोलीना ने कहा था कि मेरा ब्वॉयफ्रेंड है।

इसके अलावा देवोलीना भट्टाचार्जी ने बिग बॉस 14 के घर में अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए थे। आपको बता दें कि बिग बॉस 14 के घर में देवोलीना भट्टाचार्जी की अर्शी खान और निक्की तंबोली के साथ काफी झगड़ा भी देखने को मिला था। वह कई मुद्दों पर इन दोनों से भिड़ती हुई दिखाई दी थीं। हालांकि देवोलीना भट्टाचार्जी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं और उन्हें शो छोड़ना पड़ा।  

chat bot
आपका साथी