Bigg Boss 14: कविता कौशिक ने आते ही रूबिना दिलैक से लिया पंगा, बताया- अभिनव शुक्ला को लेकर इनसिक्योर
Bigg Boss 14 घर में आते ही टीवी की चंद्रमुखी चौटला को कैप्टन बना दिया गया है। उन्होंने अब तक सबसे मजबूत मानी जा रही एक्ट्रेस रूबिना दिलैक को निशाने पर लिया है। कविता ने रूबिना को अपने पति अभिनव शुक्ला को लेकर इनसिक्योर बताया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। नए सीज़न में कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित को रविवार यानि 25 अक्टूबर को एंट्री दी गई। आते ही कविता कौशिक का जलवा बिग बॉस के घर में दिखने लगा है। उन्होंने अब तक सबसे मजबूत मानी जा रही एक्ट्रेस रूबिना दिलैक को निशाने पर लिया है। कविता ने रूबिना को अपने पति अभिनव शुक्ला को लेकर इनसिक्योर बताया है।
घर में आते ही टीवी की चंद्रमुखी चौटला को कैप्टन बना दिया गया है। वह लोगों से बातचीत करती नज़र आईं। इस दौरान उनकी मुलाकात रेड जोन में शामिल रूबिना दिलैक, एज़ाज ख़ान और पवित्रा पुनिया से बातचीत की। कविता ने कहा कि रूबिना काफी इनसिक्योर हैं। और उनकी इनसिक्योरिटी के कारण उनके पति अभिनव शुक्ला इस घर में नज़र नहीं आ रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले देखा गया है कि रूबिना अपने पति को लेकर काफी संवेदनशील रही हैं। सलमान ख़ान के मजाक में अभिनव को सामान कहने पर भी रूबिना ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। रूबिना ने ना सिर्फ़ सलमान ख़ान से पंगा लिया था, बल्कि बिग बॉस से भी होस्ट की शिकायत की थी। हालांकि, इस लड़ाई का फायदा ही उन्हें मिलता दिख रहा है। वह काफी मजबूत बनकर उभरी हैं। उन्हें बाहर से भी सपोर्ट मिल रहा है।
View this post on Instagram
कविता ने घर में एंट्री के बाद रूबिना और सलमान के झगड़े को लेकर भी काफी कुछ कहा है। कविता ने कहा कि रूबिना ने बहुल क्लेश किया है। वह पैसा कमाना चाहती हैं। दिखना चाहती हैं, लेकिन बिग बॉस के रूल्स को नहीं मानना चाहती हैं। इस रूल्स को लेकर सलमान भी रूबिना की क्लास लगा चुके हैं। अब देखना है कि रूबिना कैसा पलटवार करती हैं? यह हफ्ता काफी रोचक हो सकता है।