Bigg Boss 13: गुस्से में लाल सलमान खान ने रश्मि के सामने खोल दिया अरहान की शादी और बच्चे का राज

Bigg Boss 13 Bigg Boss 13 अब बिग बॉस में अगला वीकेंड का वॉर आने वाला है। इस एपिसोड में सलमान खान बताएंगे कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर में जो कुछ भी हुआ उसे देखकर उन्हें कैसा लगा।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 01:16 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 09:18 PM (IST)
Bigg Boss 13: गुस्से में लाल सलमान खान ने रश्मि के सामने खोल दिया अरहान की शादी और बच्चे का राज
Bigg Boss 13: गुस्से में लाल सलमान खान ने रश्मि के सामने खोल दिया अरहान की शादी और बच्चे का राज

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13:  अब बिग बॉस में अगला वीकेंड का वॉर आने वाला है। इस एपिसोड में इस रियालिटी शो के होस्ट सलमान खान बताएंगे कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर में जो कुछ भी हुआ उसे देखकर उन्हें कैसा लगा। इस एपिसोड का टीजर भी आ गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान घर वालों की जमकर क्लास लगा रहे हैं। अरहान खान पर तो वह बुरी तरह भड़क जाते हैं। 

सबकी क्लास लेते हैं सलमान खान

सबसे पहले सलमान खान कंटेस्टेंट से कहते हैं कि क्या वह टॉस्क में हिस्सा ले रहे हैं या एक-दूसरे को शारीरिक ताकत दिखा रहे हैं। सलमान खान सभी कंटेस्टेंट से कहते हैं कि वह गंदी लड़ाइयां लड़ें लेकिन याद रखें कि इससे वह घर से बाहर चले जाएंगे। इसके बाद सलमान खान अरहान खान पर फोकस हो जाते हैं। सलमान खान कहते हैं कि अरहान आपको बाहर की बातें घर में करने का बेहद शौक है न। फिर सलमान खान उनसे पूछते हैं कि आपके घर में कौन-कौन है। इसके साथ ही सलमान रश्मि देसाई से पूरी बात सुनने के लिए कहते हैं।

अरहान खान का जवाब सुनकर भड़के सलमान

अरहान खान सलमान खान को बताते हैं कि उनके घर में माता-पिता हैं। बहन और भाई हैं। सलमान फिर अरहान से कहते हैं कि और कौन है आपके घर में। इसके बाद सलमान गुस्से में लाल होकर अपनी जैकेट उतार देते हैं। सलमान इसके बाद अरहान खान की शादी और बच्चे के बारे में बताते हैं। यह सब सुनकर अरहान खान रश्मि को कुछ समझाने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि अरहान खान और रश्मि देसाई की डेटिंग की रियूमर है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। ऐसे में अरहान का यह सच रश्मि देसाई का दिल दुखा सकता है। आप यहां यह टीजर देख सकते हैं। 

Loading…

chat bot
आपका साथी