Bigg Boss 13 Update Day 20: सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, अबू मलिक और असीम रियाज़ अब भी नॉमिनेट, अब फैसला दर्शकों के हाथ में!

Bigg Boss 13 Update Day 20 सिद्धार्थ डे पारस छाबड़ा अबू मलिक और असीम रियाज़ के भाग्य का फैसला अब जनता करेगीl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:24 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 07:02 AM (IST)
Bigg Boss 13 Update Day 20: सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, अबू मलिक और असीम रियाज़ अब भी नॉमिनेट, अब फैसला दर्शकों के हाथ में!
Bigg Boss 13 Update Day 20: सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, अबू मलिक और असीम रियाज़ अब भी नॉमिनेट, अब फैसला दर्शकों के हाथ में!

नई दिल्ली, जेएनएनl Bigg Boss 13 Update Day 20: आज बिग बॉस के घर में बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए चार लड़कों सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, अबू मलिक और असीम रियाज़ को बचने का मौका मिलता हैंl इस खेल के अंतर्गत चारों लड़कों को एक दूसरे का हाथ थामे रखना है और जो जोड़ी सबसे पहले हाथ छोड़ देगीl वह टीम यह खेल हार जाएगी और घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट भी हो जाएगीl इसका टीजर कलर्स टीवी द्वारा जारी कर दिया गया हैl

इसके अलावा एक अन्य टीजर में सिद्धार्थ शुक्ल और असीम रियाज़ को शहनाज़ गिल को लेकर बातें करते हुए देखा जा सकता हैंl दोनों शहनाज़ गिल की इस बात से नाराज होते है कि वह किसी भी बात पर स्टैंड नहीं लेतीl 

Bigg Boss 13 Update:

11:40 PM: सिद्धार्थ शुक्ल आरती सिंह की साइड लेते है और इसके बाद शेफाली और माहिरा शर्मा सिद्धार्थ शुक्ल से बहस करने लगती हैंl देबोलिना और रश्मि देसाई सिद्धार्थ शुक्ल को लेकर बातें करते हैंl रश्मि देसाई देबोलिना से कहती है कि आरती सिंह भी लोगों को भड़काती हैंl बिग बॉस चारों की दमदार परफॉरमेंस को देखते हुए टास्क को खत्म कर देते है और इन चारों का नॉमिनेशन बरकरार रखते हैं और दर्शकों के हाथों में इन चारों के भाग्य का फैसला छोड़ देते हैंl रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा सिद्धार्थ शुक्ल को लेकर बातें करते हैंl

11:30 PM: सिद्धार्थ डे को सिद्धार्थ शुक्ल कहते है कि वह उनका मुंह तोड़ देंगेl जिन शब्दों का उपयोग उन्होंने आरती सिंह के लिए किया हैंl रश्मि देसाई और आरती सिंह में भी बहस हो जाती हैंl रश्मि देसाई आरती सिंह से कहती है कि वह उनके दिमाग में चीजें न डालेl

11:20 PM: असीम रियाज़ अबू मलिक से कहते है कि अगर वह बेहोश भी हो जाए तो भी वह उनका हाथ न छोड़ेl बिग बॉस टास्क कर रहे चारों लड़कों से जोश में होश नहीं खोने की बात कहते हैंl असीम रियाज़ रोने लगते हैंl आरती सिंह पारस छाबड़ा से कहती है कि वह शहनाज़ गिल का उपयोग कर माहिरा शर्मा तक पहुंचना चाहते हैंl पारस शहनाज़ को गधी कहते हैंl

11:10 PM: आरती सिंह सिद्धार्थ डे को लेकर गुस्सा हो जाती हैl इसके अलावा असीम रियाज़ की शेफाली से बहस हो जाती हैंl शहनाज़ गिल अबू मलिक और असीम रियाज़ से कहती है कि चाहे कुछ भी हो जाए इन दोनों को हाथ नहीं छोड़ना हैंl

11:00 PM: टास्क के दौरान बिग बॉस दोनों टीम से हाथ पकड़े रहने के लिए कहते हैंl साथ ही इस बात की घोषणा करते है कि किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करनी हैं और टास्क जारी रखते हैंl पारस छाबड़ा से कहते है कि वह संचालक के तौर पर पक्षपात कर रहे हैl इस बात को लेकर पारस और सिद्धार्थ शुक्ल में बहस हो जाती हैंl सिद्धार्थ डे और शहनाज़ गिल में बहस हो जाती हैंl पारस शहनाज़ को चिल्लाते है कि वह सिद्धार्थ डे को क्यों परेशान कर रही हैंl

10:50 PM: चारों नॉमिनेटेड लड़कों को बिग बॉस एक मौका देते है कि वह एक खेल के माध्यम से अपने आपको एलिमिनेशन से बचा सकते हैl इसके अलावा इस शो के संचालक के तौर पर वह सिद्धार्थ शुक्ल को चुनते हैंl इसके बाद सभी घरवाले इस टास्क को लेकर रणनीति बनाते हैंl सिद्धार्थ शुक्ल आरती सिंह और असीम रियाज़ के साथ मिलकर रणनीति बनाते हैंl आरती सिंह सिद्धार्थ डे को गुदगुदाती हैंl सिद्धार्थ डे ने पारस छाबड़ा का हाथ पकड़ा होता हैl वहीं असीम रियाज़ ने अबू मलिक का हाथ पकड़ा होता हैंl पारस छाबड़ा के कारण आरती सिंह को टास्क के दौरान चोट लग जाती हैंl माहिरा शर्मा और आरती सिंह में पारस छाबड़ा को लेकर बहस होती हैंl

10:40 PM: रणवीर सिंह के गाने एन्वी एन्वी पर दिन की शुरुआत होती हैl घर के सभी कंटेस्टेंट इस गाने पर डांस करते हैंl शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ल जेल में ही रात बिताते हैंl दोपहर 12.30 बजे दोनों को जेल से बाहर निकाला जाता हैंl

10:30 PM: बिग बॉस द्वारा जारी टीजर में शेफाली बग्गा और पारस छाबड़ा को अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता हैंl इसमें पारस शेफाली को रिलेशनशिप से जुड़ी बातें समझाते हैंl वहीं एक अन्य टीजर में नॉमिनेट हुए चार लड़कों सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, अबू मलिक और असीम रियाज़ को बचने का एक मौका मिलता हैंl 

chat bot
आपका साथी