Shehnaaz Gill ने डब्बू रतनानी के लिए कराया फोटोशूट, एक्ट्रेस का बॉसी लुक देखकर आप भी हो जाएंगे उनके फैंन

हाल ही में शहनाज ने डब्बू रतनानी के लिए के डेब्यू किया था। फोटोशूट की कई खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरो में शहनाज ऑल ब्लैक लुक में दिख रही थीं। उन्होंने डीप नेक का ब्लैक ब्लेजर कैरी किया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:16 PM (IST)
Shehnaaz Gill ने डब्बू रतनानी के लिए कराया फोटोशूट, एक्ट्रेस का बॉसी लुक देखकर आप भी हो जाएंगे उनके फैंन
Photo Credit - Shehnaaz Gill Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाब की जानी मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल इनदिनों लगातार अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। शहनाज न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। वहीं हाल ही शहनाज उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने बॉलीवुड के जाने माने सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के 2021 के कैलेंडर कि लिए फोटोशूट कराया था। उनकी ये तस्वीरें ताबड़तोड़ वायरल हुईं थीं। इसी बीच शहनाज ने एक बार फिर से डब्बू के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोशूट की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस को एक बार फिर से फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने अपने कैमरे में कैद किया। अबतक शहनाज डब्बू से कई बार फोटोशूट करा चुकी हैं जिनकी तस्वीरें दोनों ही सेलिब्रिटी ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शयेर किया था। वहीं इस बार भी फोटोशूट में शहनाज ने गजब ढाया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शहनाज बॉसी लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह व्हाइट शर्ट और कलरफुल ट्राउजर में काफी कूल दिख रही हैं। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का काफी हैवी नैकलेस और उसी से मैचिंग ब्रेसलेट पहना हुआ है। वहीं शहनाज के इस लुक को उनकी फ्लिक्स हेयरकट और भी खूबसूरत बना रही है। इस फोटोशूट के लिए शहनाज ने कैंडिड पोज भी दिए हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

आपको बता दें कि हाल ही में शहनाज ने डब्बू रतनानी के लिए के डेब्यू किया था। फोटोशूट की कई खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरो में शहनाज ऑल ब्लैक लुक में दिख रही थीं। उन्होंने डीप नेक का ब्लैक ब्लेजर कैरी किया था। वहीं अगर शहनाज के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्हों अपने बालों को मिडिल पार्टेड हेयर स्टाइल लुक दिया था। साथ ही उनका पूरा मेकअप स्मोकी था जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। बता दें कि पहली बार शहनाज ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए शूट किया था।

chat bot
आपका साथी