Bigg Boss 13: रोज़ देकर लड़के करेंगे लड़कियों की किस्मत का फैसला, कौन होगा इस हफ्ते सेफ

Bigg Boss 13 आज बिग बॉस 13 में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया होने वाली है जिसमें लड़के लड़कियों को रोज़ देकर सेफ करने वाले हैं।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 11:25 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 11:25 AM (IST)
Bigg Boss 13: रोज़ देकर लड़के करेंगे लड़कियों की किस्मत का फैसला, कौन होगा इस हफ्ते सेफ
Bigg Boss 13: रोज़ देकर लड़के करेंगे लड़कियों की किस्मत का फैसला, कौन होगा इस हफ्ते सेफ

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में हाल ही में एक कंटेस्टेंट्स को शो से खत्म हो गया है। पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ डे के मुकाबले कम वोट पाकर अबू मलिक घर से इस हफ्ते बेघर हो गए हैं। इस हफ्ते एक साथ डबल एलीमिनेशन होने वाले थे लेकिन सलमान खान ने एक ट्विस्ट के चलते लड़कियों को एक लड़के को बचाने का मौका दिया था। अब इस हफ्ते फिर पासा पलट गया है क्योंकि अब लड़के लड़कियों को नॉमिनेशन से बचाएंगे।

हाल ही में कलर्स चैनल द्वारा आगामी एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें लड़के लड़कियों को बचाने के लिए जी तोड़ कोशिशों में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि गार्डन एरिया में एक बड़ा गुलाब का फूल रखा गया है। बारी बारी बज़र बजने पर लड़कों को सबसे पहले रोज हासिल करके किसी एक ऐसी लड़की को देना है जिसे वो इस हफ्ते सेफ करना चाहते हैं।

शेयर की गई वीडियो में दिखाया गया है कि आसिम रियाज़ आरती सिंह को रोज़ दे रहे हैं। पारस छाबड़ा ने रोज हासिल करने के बाद माहिरा खान को रोज दिया है। बाद में दिखाया जा रहा है कि शेफाली बग्गा और रश्मि देसाई के बीच भी रोज को लेकर बहस हो रही है।

 

View this post on Instagram

Aaj #NominationSpecial par manayenge Rose Day! Dekhiye kaun honge aaj nominate raat 10:30 baje. Anytime on @voot. @Vivo_India @BeingSalmanKhan @daburamlaindia @bharat.pe #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on Oct 21, 2019 at 10:01pm PDT

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13 : शेफाली बग्गा ने आरती सिंह को दी एटीट्यूड की क्लास, बोलीं ‘मेरे पीछे कई लड़के पड़े हैं’

आगे वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि सभी लड़कियां लड़को के नाम ले रही हैं, हांलाकि इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि ये नाम नॉमिनेशन के लिए हैं या रिपोर्ट कार्ड के लिए। बीते दिन पॉवर कार्ड टास्क में पारस ने आरती को कन्फ्यूज़ बताते हुए उनकी डोल को काले पानी में डाला था।

इस पर आरती ने पारस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें में भले ही कन्फ्यूज़ लगती हूं, लेकिन में इस बार कन्फ्यूज़ नहीं हूं, इसी के साथ आरती ने पारस को नॉमिनेट किया है। अब देखना होगा इस हफ्ते कौन से सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं।

chat bot
आपका साथी